MP POLITICS : भाजपा प्रवक्ता का बयान, कहा - कृषि मंत्री पर कांग्रेस के आरोप हुए फर्जी साबित

MP POLITICS : भाजपा प्रवक्ता का बयान, कहा - कृषि मंत्री पर कांग्रेस के आरोप हुए फर्जी साबित
X
MP POLITICS : भोपाल। भाजपा प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोलाते हुए कहा कि प्रदेश में 20 वर्षों से हाय सत्ता हाय सत्ता की रट में इसके नेता पूरे प्रदेश में भ्रम का माहौल बनाने का काम कर रहे हैं ।

MP POLITICS : भोपाल। भाजपा (BJP) प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी (Durgesh Keshwani) ने कांग्रेस (Congress) पार्टी पर बड़ा हमला बोलाते हुए कहा कि प्रदेश (State) में 20 वर्षों (Years) से हाय सत्ता हाय सत्ता की रट में इसके नेता पूरे प्रदेश में भ्रम का माहौल बनाने का काम कर रहे हैं।

केसवानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के द्वारा भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी के जुमले कपोल कल्पित साबित हो रहे हैं। ख्याली तौर पर कांग्रेस के नेता एक दड़वे में बैठकर ट्विटर की चिड़िया उड़ाते रहते हैं । जनता से कोई सरोकार इनका अब रहा नहीं है।

खिलेगा कमल

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पिछले 20 वर्षों से भ्रष्टाचार कमीशन बाजी को लेकर आरोप लगाती रहती है लेकिन आरोप लगाने के साथ-साथ कभी भी ठोस प्रमाण नहीं दे पाए। प्रमाण उनके पास होते नहीं है। अदालत जाते नहीं है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी के द्वारा कृषि मंत्री कमल पटेल और उनसे जुड़े हुए लोगों के ऊपर कांग्रेस ने एक फर्जी पत्र के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाए।

केसवानी का कहना है कि कृषि मंत्री कमल पटेल और उनसे जुड़े हुए लोगों के ऊपर जो फर्जी झूठे आरोप लगाए गए वह फर्जी निकला है। कृषि मंत्री कमल पटेल और उनसे जुड़े हुए लोगों के साथ हमारी सरकार के मंत्री बेदाग हैं। कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को मुंह की जमा खर्ची बंद कर देना चाहिए। प्रवक्ता ने दावा किया कि 2023 के प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है और 2024 में पूरे देश में मोदी के नेतृत्व में कमल खिलेगा।

Tags

Next Story