MP POLITICS : प्रदेश में अन्य राजनीतिक दलों के भी दावे, एग्जिट पाेल आने के बाद सक्रियता

MP POLITICS : प्रदेश में अन्य राजनीतिक दलों के भी दावे, एग्जिट पाेल आने के बाद सक्रियता
X
MP POLITICS : भोपाल। एग्जिट पोल ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जहां बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं के असमंजस की स्थित पैदा कर दी है। तो वहीं प्रदेश में छोटे राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ता भी सक्रियता दिखाने लगे हैं।

MP POLITICS : भोपाल। एग्जिट पोल (Exit Polls) ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Election) में जहां बड़े राजनीतिक दलों (Political Party) के नेताओं (Leaders) के असमंजस की स्थित पैदा कर दी है। तो वहीं प्रदेश में छोटे राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ता भी सक्रियता (Active) दिखाने लगे हैं। हालांकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े नेता भी खुद की जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं।MP POLITICS : भोपाल। एग्जिट पोल ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जहां बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं के असमंजस की स्थित पैदा कर दी है। तो वहीं प्रदेश में छोटे राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ता भी सक्रियता दिखाने लगे हैं।

एग्जिट पोल सामने आने के बाद सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी, गोंगपा के नेता और कार्यकर्ताओं का यह कहना है कि उनके बिना समर्थन के किसी की भी सरकार नहीं बनेगी। निर्दलीय प्रत्याशी भी एग्जिट पोल के रूझानों को देखते हुए दावा कर रहे हैं कि इस बार उनका जीतना तय है।

बहुमत की सरकार

मध्य प्रदेश सरकार बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस राजनीतिक दलों के नेताओं के अपने अपने दावे एग्जिट पोल के रूझान आने के बाद भी किये जा रहे हैं। भाजपा जहां 150 से ज्यादा की सीटों के आंकड़े को सही मान रही है। तो वहीं कांग्रेस भी पूरे बहुमत में सरकार बनाने की बात कहती नजर आ रही है।

बड़ी पार्टियों के साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेता अब खुद की जीत के साथ समर्थन देने की बात कह रहे हैं। बता दें कि 30 नवंबर को देर शाम को जारी किये गये अलग अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आये। मध्य प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं। इसका आंकड़ा दर्शाया गया। मध्य प्रदेश के 150 से ज्यादा के आंकडों को लेकर भाजपा पूरी तरह से संतुष्ट नजर आ रही है। पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव परिणाम उनके हित में हैं और 3 दिसबंर को भाजपा प्रदेश की जनता के प्रति आभार प्रकट करेगी।


Tags

Next Story