MP POLITICS : अधिकारी इकबाल सिंह बेस को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, विवेक तंखा ने उठाये मुद्दे

MP POLITICS : अधिकारी इकबाल सिंह बेस को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, विवेक तंखा ने उठाये मुद्दे
X
MP POLITICS : भोपाल। कांग्रेस की प्रसवार्ता में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने अधिकारी इकबाल सिंह बेस को लेकर कहा कि एमपी के इतिहास में बहुत दुःखद प्रषंग हैं। कभी भी ऐसा दिन नही आया कि चीफ़ सेकेट्री के लिए लिखत में शिकायत करनी पड़ी हो।

MP POLITICS : भोपाल। कांग्रेस (Congress) की प्रसवार्ता (Press Conference) में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा (Vivek Tankha) ने अधिकारी इकबाल सिंह बेस (Ikbal Singh Base) को लेकर कहा कि एमपी (Mp) के इतिहास (History) में बहुत दुःखद प्रषंग हैं। कभी भी ऐसा दिन नही आया कि चीफ़ सेकेट्री के लिए लिखत में शिकायत करनी पड़ी हो।

उन्होंने कहा कि इक़बाल सिंह बेस 2014 सीएम के सचिव बने थे। कांग्रेस ने 500 करोड़ के घोटाले की लोकायुक्त में की शिकायत थी। कांग्रेस ने मुख्य सचिव के संरक्षण में पौषण आहार घोटाला होने के आरोप तब लगाये थे।

कैग की रिपार्ट

तंखा ने कहा कि प्रदेश के 8 जिलो में 500 करोड़ का घोटाला हुआ था। कैग की रिपोर्ट में गलत निर्यात, उत्पादन और फेक कागज बनाने का जिक्र है। कांग्रेस ने 2018 से 2021 के बीच घोटाले होने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन के तहत 8 सरकरी कम्पनियों ने घोटाला किया। 2017 आजीविका मिशन के सीईओ ललित मोहन बेलवाल पर भी घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाया। इकबाल सिंह बेस के संरक्षण में ललित मोहन बेलवाल ने पौषण आहार में घोटाला किया। तब कांग्रेस ने कथित पौषण आहार घोटाले की जांच करवाने की मांग की थी। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। जिसमें विधानसभा नेताप्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, अरुण यादव, तरुण भनोट, एनपी प्रजापति सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story