MP Politics : बंदूक के साथ प्रदर्शन पर घिरी कांग्रेस ने कहा- बंदूक नहीं, एयरगन थी

भोपाल। महंगाई के खिलाफ बंदूक के साथ प्रदर्शन करने के मामले में प्रदेश कांग्रेस घिर गई है। इस मामले पर भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस गांधीवादी होने का सिर्फ ढोंग करती है,जबकि उसकी सोच तालीबानी हो चुकी है। इधर इस मामले में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नाराजगी जताई है और भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए कार्यकर्ताओं को समझाइश भी दी गई है।
गांधी नाम का उपयोग कर जनता को किया गुमराह
दरअसल सोमवार को मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी में प्रदर्शन किया था, जिसमें कांग्रेस नेता बंदूक और ब्रीफकेस लेकर सब्जी खरीदने पहुंचे थे। ब्रीफकेस को तिजोरी की तरह इस्तेमाल किया। कार्यकर्ताओं ने टमाटर, धनिया, मिर्ची और अदरक खरीद कर सूटकेस में बंद कर कांग्रेस कार्यालय लेकर गए थे। इस प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने तंज कसते हुए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया। प्रवक्ता नेहा बग्गा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस ने अपना अस्तित्व बनाने और बचाने के लिए हमेशा गांधी नाम का उपयोग कर जनता को गुमराह किया है।बंदूक के साथ प्रदर्शन पर घिरी कांग्रेस ने कहा- बंदूक नहीं, एयरगन थी
कमलनाथ ने संज्ञान में लिया
लोकतांत्रिक देश में विरोध करने के लिए तालिबानी अंदाज में बड़ी-बड़ी बंदूकें लेकर खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ये दृश्य इनकी हकीकत को बयां कर रहा है। इस पर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि प्रदर्शन के मायने गलत निकाले जा रहे हैं। यह सांकेतिक प्रदर्शन था जिसका मतलब था कि सब्जियां इतनी महंगी हो गई हैं कि उनकी हिफाजत के लिए बंदूकों के साये की जरूरत पड़ रही है। वैसे भी वह बंदूक नहीं एयरगन थी । मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सोच तालीबानी है, इसलिए उसे सबकुछ वैसा ही दिखाई देता है। इधर कांग्रेस से जुड़े सूत्रों की माने कि इस मामलों को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने संज्ञान में लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS