MP POLITICS : कांग्रेस को झटका देकर NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, शिवराज ने दिलाई सदस्यता

MP POLITICS : कांग्रेस को झटका देकर NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, शिवराज ने दिलाई सदस्यता
X
MP POLITICS : जबलपुर। जबलपुर के कैंट विधानसभा में एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है।

MP POLITICS : जबलपुर। जबलपुर के कैंट विधानसभा (Assembly) में एनएसयूआई (NSUI) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं (Workers) ने कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका देते हुए भाजपा (BJP) का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने इन कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए कांग्रेस को चिंता में ड़ाल दिया है।

कैंट विधानसभा में 100 से ज्यादा NSUI के नेता सहित कार्यकर्ता अब भाजपा में शामिल हो गये हैं। इतनी बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से इस विधानसभा सीट से भाजपा को निश्चित ही और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी।

स्थानीय नेता उपस्थित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोती की माला पहनाकर NSUI के नेता और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कैंट विधानसभा में पहुचीं जन आशीर्वाद यात्रा के मंच पर NSUI के नेता ने मुख्यमंत्री शिवराज का पैर छू हिन्दू संस्कृति का परिचय देते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा नेता अंकुश साहू ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सैकड़ों की तादात में भाजपा परिवार में एनएसयूआई छोड़ कर आये कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।

जबलपूर में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ जबलपुर सांसद राकेश सिंह, कैंट विधायक अशोक रोहाणी सहित भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं की उपस्थिती में भारी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते खामियां गिनाईं।


जबलपुर से फतेह सिंह ठाकुर की रिपोर्ट


Tags

Next Story