MP Politics : कमलनाथ ने किया बड़ा ऐलान ! सरकार बनी तो रक्षा समिति के सदस्यों को मिलेगा मानदेय

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में प्रदेश भर से आए नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर सदस्यों को मानदेव और वर्दी दी जाएगी, ताकि उनका सम्मान बना रहे।
रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे
एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए नाथ ने कहा कि मेरा संकल्प किसानों को मजबूत करना है। नाथ ने कहा कि आपने दो मांगे रखी हैं मानी जाएगी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवसिंह सिकरवार ने नगर एवं ग्राम रक्षा समिति मप्र के सदस्यों को मानदेय और वर्दी दिये जाने तथा उनके हित में निर्णय लिये जाने की मांग की। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह, महामंत्री गुरसिंह मंगू, सहित 1500 से अधिक नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।
25 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी
कांग्रेस की कमलनाथ संदेश यात्रा गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर से रवाना हुई। 12 दिनों में 25 विधानसभा क्षेत्रों में यह यात्रा भाजपा की प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलेगी। यात्रा को पूर्व सीएम कमलनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम ने कहा कि दामोदर यादव द्वारा निकाली जा रही यह यात्रा निश्चित ही कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगी और प्रदेश की जनता को कांग्रेस के प्रति जागरूक करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS