MP POLITICS : मंत्री पटेल ने त्रिस्तरीय फार्मूले के साथ कार्यकर्ताओं का उतारा मैदान पर, घर-घर संपर्क अभियान

MP POLITICS : हरदा। मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने भाजपा (Party) कार्यकर्ताओं (Workers) को ईजाद किए गए त्रिस्तरीय फार्मूले (Formula) के तहत अपने क्षेत्रों (Area) में लोगों को जोड़ने (Join) की बात कही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर संकल्प शपथ के साथ घर-घर जाने और यात्रा में पधारने के लिए लोगों को पीले चावल देने की बात कही हे।
मंत्री पटेल के त्रिस्तरीय फार्मूले की राजनैतिक हल्को में चर्चा बनी हुई है। सोमवार को मंत्री पटेल ने कार्यकर्ताओं को विधिवत संकल्प शपथ के साथ विधानसभा चुनाव से लेकर आने वाले लोकसभा चुनावो तक त्रिस्तरीय फार्मूले के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को लगा दिया है और खुद भी इसी फार्मूले के साथ सक्रिय हो गए हैं।
दिये जा रहे पीले चावल
उन्होंने पार्टी कार्यालय में संकल्प शपथ के साथ घर-घर संपर्क अभियान के साथ पीले चावल देने की शुरुआत कर दी। कृषि मंत्री पटेल कृषि क्षेत्र के साथ-साथ राजनैतिक क्षेत्र में भी नए नवाचारों को गढ़ने के लिए अपनी पहचान रखते हैं। फॉर्मूला भी सही है। जन आशीर्वाद यात्रा के लिए इससे बढ़कर भाजपा के लिए ओर क्या हो सकता है।
बता दें कि मध्यप्रदेश इन दिनों चुनावी मोड पर है। पूरे प्रदेश में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा से चुनावी शंखनाद कर चुकी है। वहीं हरदा जिले में आने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल का एक अनूठा अंदाज है। कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प शपथ और घर-घर पीले चावल के साथ संपर्क का नुक्सा उन्होंने ईजाद किया है। जिले के भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक सोमवार को संपन्न हुई। जिसमें जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने को लेकर मंत्री पटेल ने पार्टी जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, हरदा संगठन प्रभारी विकास विरानी, जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह सांखला के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS