MP Politics : सज्जन सिंह की भाषा से उनका चरित्र और कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी उजागर

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस नेता एकजुट होने का दिखावा करते हैं, लेकिन सज्जन सिंह वर्मा के शब्दों और भावनाओं से हकीकत उजागर हो चुकी है। दिग्विजय सिंह के लिए सज्जन सिंह वर्मा से बेहतर भावनाएं तो भाजपा रखती है, जबकि देश और धर्म विरोधी वैचारिक विरोध के बावजूद किसी भाजपा नेता ने उनके लिए इस प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया, जैसा सज्जन सिंह वर्मा ने किया है। इटेलियन फैक्ट्री से जो बोया गया है, आज कांग्रेस वहीं काट रही है।
प्रदेश अध्यक्ष रविवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सज्जन सिंह वर्मा की भाषा से उनका चरित्र और कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मूल में यहीं अंतर्भावना रही है, जो धीरे-धीरे सामने आती है। कांग्रेस के लोग आज झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। ये लोग जनता को झूठी गारंटी दे रहे हैं। जबकी कांग्रेस की अगर देश में पहली गारंटी है तो वह 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है। कांग्रेस की दूसरी गारंटी अगर कोई है तो परिवारवाद की गारंटी। देश में राहुल गांधी, मध्यप्रदेश में कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ और दिग्विजय के पुत्र जयवर्द्वन सिंह इसके प्रत्यक्ष उदारहण है।
शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण का खेल-खेलने वालों ने जिहादी मानसिकता से इंदौर में जैन समुदाय के एक बच्चे और उसकी मां का जबरदस्ती धर्मांतरण करवाया। इस घटना के दोषियों पर कार्रवाई की जा चुकी है और उस ईको सिस्टम को भी खंगाला जा रहा है, जहां से यह जिहादी मानसिकता पोषित होती है। लेकिन हैरत की बात है कि हर छोटी घटनाओं पर बोलने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ धर्मांतरण की इस घटना पर मौन है। क्या उनका मौन ऐसी घटना को अंजाम देने वाली जिहादी मानसिकता का समर्थन समझा जाएं?
शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है ऐसे लोग किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे, यहां न लव जिहाद चलेगा, न लैंड जिहाद और न धर्मांतरण करने वाले चलेंगे। धर्मांतरण करने वाले और उनका समर्थन करने वालों को जेल जाना पड़ेगा। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर कट्टरपंथी और मुगलाई मानसिकता को कुचलकर रख देने की गारंटी है। कांग्रेस ने देश में 55 सालों से अधिक राज किया, लेकिन जनजातीय वर्ग के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। केवल झूठ बोलकर वोट बैंक की राजनीति जनजातीय वर्ग के साथ हुई। आज कांग्रेस चुनाव आते ही आदिवासी यात्राएं निकाल रही है, यह यात्राएं झूठ और छल फैलाने की यात्राएं हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS