गुड गवर्नेंस इंडेक्स में मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुंचा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वस्थ प्रतियोगिता लोकतंत्र की ताकत है। सीएम हेल्पलाइन, जन-सुनवाई और समाधान ऑनलाइन जनता से जुड़ने, उनकी समस्याओं के समाधान और सुशासन के सशक्त माध्यम है। इन गतिविधियों में जिलों में परस्पर प्रतियोगी भाव से जनता को अधिक राहत मिलती है। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय सचिव प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत वी. श्रीनिवास से यह बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। संयुक्त सचिव एनबीएस राजपूत तथा अन्य अधिकारी भी साथ थे। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की ओर से हर महीने जिलों के कार्यों की समीक्षा कर बेहतर और त्वरित कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाता है।
गुड गवर्नेंस इंडेक्स में मप्र देश में प्रथम स्थान पर
केन्द्रीय सचिव श्रीनिवास ने कहा कि राष्ट्रीय गुड गवर्नेंस इंडेक्स में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। गुड गवर्नेंस इंडेक्स को जिला स्तर पर लागू किए जाने पर भी चर्चा हुई। नागरिकों को ई-सर्विसेज उपलब्ध कराने में मप्र, देश में चौथे स्थान पर है। सचिव श्रीनिवास ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की लोकप्रियता को देखते हुए अन्य राज्यों में इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार सीएम हेल्पलाइन की प्रक्रिया के दस्तावेजीकरण के लिए इच्छुक है। चौहान ने केन्द्रीय सचिव श्रीनिवास की ओर से आगामी वर्ष भोपाल में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन करने के प्रस्ताव पर सहमति दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान की जानकारी दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS