MP RTO : आरटीओ में हड़ताल और छुट्टी का असर, लगातार बढ़ रही पेंडेंसी

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश के सभी आरटीओ कार्यालय में गत दिवस कर्मचारियों की मांगों को लेकर सामूहिक हड़ताल के कारण कामकाज बंद रहा। मंगलवार को गणेश चतुर्थी के चलते अवकाश होने के कारण चौथे दिन भोपाल में आरटीओ बंद रहा है। यानी करीब चार दिनों से आवेदकों के काम नहीं हो सके। इसके चलते लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस सहित अन्य कामों को लेकर पेंडेंसी लगातार बढ़ती जा रही है।
बहुत काम पेंडिंग हो गए
चार दिनों में करीब चार हजार आवेदन पेंडिंग हो गए हैं। ऐसे में अब बुधवार को आरटीओ में कामकाज का वर्कलोड बहुत ज्यादा रहेगा। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को अवकाश के कारण आरटीओ बंद था। इसके बाद सोमवार को कर्मचारियों की सामूहिक हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित हुए। मंगलवार भी अवकाश के कारण आरटीओ की छुट्टी थी। ऐसे में त्योहारी सीजन में चार दिन कार्यालय बंद होने के कारण लोगों के बहुत काम पेंडिंग हो गए हैं।
आवेदकों को पेनाल्टी बढ़ने का सता रहा डर
मध्यप्रदेश तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ परिवहन विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्याम यादव के अनुसार मांगे पूरी नहीं होने तक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में अब बुधवार को आरटीओ भोपाल में कामकाज होने पर संशय है। अगर कामचारी हड़ताल पर रहते हैं तो पेंडेंसी काफी बढ़ जाएगी। वहीं कई आवेदकों की आखरी तारीख निकल गई है। ऐसे में उनकी पेनाल्टी राशि और बढ़ने का डर सता रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS