MP RTO Office Strike : भोपाल सहित प्रदेश के सभी आरटीओ में आज रहेगी हड़ताल

भोपाल। सोमवार को भोपाल सहित प्रदेश के सभी आरटीओ ऑफिसों मे काम बंद रहेगा। इसका कारण विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना है। दरअसल मप्र परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन के आहवान पर होने जा रही इस हड़ताल के बारे में संगठन अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि हमारी मांगों को लेकर हमने तीन बार हड़ताल कर चुके हैं। लेकिन हर बार आश्वासन दिया जाता है। पिछले दिनों संगठन की हुई बैठक में सभी ने 18 सितंबर को हड़ताल की घोषणा की है। इसके बाद भी शासन हमारी मांगों को नहीं मानता है तो अनिश्चितकालीन करेंगे।
ये हैं प्रमुख मांगें
- वेतन विसंगती दूर करना
- क्रमोन्नति व्यवस्था लागू करना
- दूसरे विभागों से प्रतिनियुक्ति बंद
- अगस्त में भी ज्ञापन दिया था, जिस पर मांगों को 15 दिन में पूरा करना
- जिला स्तर पर प्रवर्तन अमला देना
- बस दुर्घटना में आरटीओ को उत्तरदायी ना ठहराना
- दूसरे अन्य विभागीय कार्यों में आरटीओ को ना लगाना
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS