MP 3 minister department : सीएम ने राजेंद्र शुक्ल पर फिर भरोसा जताया, अपने विभाग दिए

भोपाल। राज्य शासन ने मंत्रिमंडल विस्तार के पांच दिन बाद बुधवार को देर शाम तीनों मंत्रियों को प्रभार सौंप दिए। कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर चतुर्भज बिसेन को नर्मदा घाटी विकास विभाग दिया गया है। यह विभाग पहले मुख्यमंत्री के पास था। जबकि, वरिष्ठ मंत्री राजेंद्र शुक्ल को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व जनसंपर्क विभाग दिया गया है। जनसंपर्क विभाग भी मुख्यमंत्री संभाल रहे थे।
कैबिनेट में राज्य मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव के पास लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रभार था। जबकि, कैबिनेट मंत्री का प्रभार मुख्यमंत्री के पास था। विस्तार के बाद मुख्यमंत्री ने राजेंद्र शुक्ल को अपने पास के दोनों विभाग दे दिए।
राज्य मंत्री राहुल लाेधी को कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) व वन विभाग प्रदान किया गया है। विजय शाह के विभाग में राहुल लोधी का भी दखल होगा। अकेले वन विभाग संभाल रहे वन विभाग में शाह के साथ लोधी भी रहेंगे। कुटीर व ग्रामोद्याेग विभाग लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के पास है। उनसे इस विभाग को वापस लेकर राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी को दिया गया है। वे इस विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री होंगे।
विस्तार के बाद से ही सीएम चल रहे थे व्यस्त
मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार 26 अगस्त को हुआ है। इस विस्तार के बाद से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार व्यस्त चल थे। इसी बीच उन्होंने 27 अगस्त को लाड़ली बहनों के लिए राजधानी में बड़ा कार्यक्रम रखा गया था।
एक दिन पहले मंगलवार को वे अचानक नई दिल्ली पहुंचे थे। वहां, हालांकि मुख्यमंत्री चौहान एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे, किंतु सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी चर्चा हुई थी। इसके बाद ही तय हुआ कि विस्तार के बाद जिन तीनों मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, उन्हें विभाग दे दिए जाएं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को जैसे ही समय मिला, तत्काल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS