MP TIRANGA YATRA : तिरंगा यात्रा बाइक रैली में शामिल हुईं युवतियॉं भी, दिखा आजादी का जश्न

MP TIRANGA YATRA : तिरंगा यात्रा बाइक रैली में शामिल हुईं युवतियॉं भी, दिखा आजादी का जश्न
X
MP TIRANGA YATRA : बड़वानी। स्वतंत्रा दिवस पर बड़वानी जिले में भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में पुरूषों के साथ युवतियॉँ भी बाइक रैली में शामिल हुईं। युवतियों ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए आजादी के अमृत महोत्सव में अपना योगदान दिया।

MP TIRANGA YATRA : बड़वानी। स्वतंत्रा दिवस (independence day) पर बड़वानी (Badwani) जिले में भाजपा (Bjp) द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) में पुरूषों (Male) के साथ युवतियॉँ (Female) भी बाइक रैली में शामिल हुईं। युवतियों ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए आजादी के अमृत महोत्सव में अपना योगदान दिया।

स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान किसी तरह की घटनाएं न हों इसके लिए पुलिस प्रशासन को भी सूचना दी गई। रैली के दौरान भारी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई। यात्रा के दौरान बडी संख्या में बडवानी में युवा नजर आये।

एकजुटता का संदेश

राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी के नेतृत्व में 15 अगस्त मंगलवार स्वतंत्रा दिवस के मौके पर देर शाम तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। जिसमेंं युवतियों ने भी बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। इस रैली में कई युवतियों ने भारत माता की पोशाक में खुद को ढ़ालते हुए आजादी के अमृत महोत्सव का आनंद लेते हुए भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आईं।

रैली के समापन के दौरान ओमी सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को सभी देश के नागरिकों तक पहुंचाना एक जिम्मेदारी कदम है। पूरा देश आज 77वॉं स्वतंत्रा दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। महिलाओं ने भी इसमे अपनी पूरी भागीदारी दी है। जिसे समाज को यह भी संदेश जाता है कि सभी एक जुट होकर इस उत्सव का आनंद ले रहे हैं।


Tags

Next Story