MP Tomato Rate: मध्यप्रदेश में टमाटर हुआ सस्ता, रेट में आई भारी गिरावट! मिली राहत

MP Tomato Rate: मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में टमाटर के दामों ने हाहाकार मचा रखा था। टमाटर के दाम 200 के पार हो गए थे, लेकिन अब टमाटर के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दरसअल, इंदौर की चोइथराम मंडी में महाराष्ट्र से नए टमाटर की आवक शुरू हो गई है। जिसके चलते अब टमाटर के दाम करीब 25 फीसदी तक कम हो गए हैं। अब टमाटर के दाम 100 रूपये किलो तक आ गए है।
टमाटर की नई फसल आने के बाद से आसमान छूते टमाटर के दामों से फिलहाल राहत मिल गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टमाटर के दाम और भी कम हो जाएंगे। बता दें कि देश के कई हिस्सों में टमाटर के दाम 300 रूपये किलो तक पहुंच गए थे। आम आदमी की थाली से टमाटर पूरी तरह से गायब हो गया था।
टमाटर की आई नई फसल
इंदौर की चोईथराम मंडी में टमाटर की नई फसल अपने के बाद से आवक शुरू हो गई है। नई फसल आने के चलते टमाटर के दामों में भारी गिरावट आई है। नई फसल आने के बाद से महाराष्ट्र से देश के कई राज्यों में टमाटर की सप्लाई शुरू हो चुकी है। यह भी बता दें कि इंदौर, महाराष्ट्र के करीब है, महाराष्ट्र से इंदौर भारी संख्या में सब्जी की आवक आती है।
100 रूपये किलो बिक रहा टमाटर
आपको बता दें कि एमपी के इंदौर में टमाटर के दाम 25 फीसदी तक कम हुए हैं। अब टमाटर 100 रूपये किलो से लेकर 150 रूपये किलो मिल रहा हैं। हल्की क्वालिटी का टमाटर 100 रुपये प्रति किलो तक बेंचा जा रहा है। देश में टमाटर के आसमान छूते दामों के चलते देश में सियासत तेज हो गई थी। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने महंगे टमाटर के लिए मौसम को जिम्मेदार बताया था। इतना ही नहीं कांग्रेस नेताओं ने भाजपा मंत्रियों और सीएम शिवराज तक को घेरा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS