MP VIDHAN SABHA CHUNAV 2023: कमलनाथ का सिवनी का दौरा, गोपालगंज में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंचवानी के समर्थन में सभा को करेंगे संबोधित

MP VIDHAN SABHA CHUNAV 2023: कमलनाथ का सिवनी का दौरा, गोपालगंज में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंचवानी के समर्थन में सभा को करेंगे संबोधित
X
मध्यप्रदेश के सभी जिले में अधिकतर सीटो पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी गई है। जिनके पक्ष में पार्टियों के दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं।

MP VIDHAN SABHA CHUNAV 2023:सिनवी। मध्यप्रदेश में जब से चुनाव की तारीख की घोषणा हुई है। तब से सभी राजनैतिक पार्टियां जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं मध्यप्रदेश के सभी जिले में अधिकतर सीटो पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी गई है। जिनके पक्ष में पार्टियों के दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी सिवनी जिले की चारो विधानसभा सीट में प्रत्यशियों की घोषणा कर दी है। जहां कांग्रेस ने सिवनी विधानसभा से आनंद पंचवानी, लखनादौन विधानसभा से योगेन्द्र सिंह बाबा, बरघाट से अर्जुन सिंह ककोडिया और केवलारी से ठाकुर रजनीश सिंह को मैदान में उतारा है।

सिवनी से आनंद पंचवानी मैदान में

जहां तीन सीट में उन दावेदारों की टिकट दी है जो पिछले चुनाव में प्रत्याशी थे। वहीं सिवनी मुख्यालय सीट पर महज 39 वर्ष के युवा चेहरे पर दाव लागया है। वहीं सिवनी विधानसभा प्रत्याशी आनंद पंचवानी के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज 22 अक्टूबर को ग्राम गोपालगंज आएंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 22 अक्टूबर दिन रविवार को प्रातः 10.30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिवनी जिले के गोपालगंज पहुंच जाएंगे।जहां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, विभाग, मोर्चा, प्रकोष्ठ संगठन, मंडलम, सेक्टर, बूथ बीएलए एवं समस्त कांग्रेस जन एवं आम जनों से कार्यक्रम में आने के लिए कांग्रेस ने कहा है। जिले भर से कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

Tags

Next Story