MP POLITICS : सांसद विवेक तन्खा का चेतावनी भरा ट्वीट, कानूनी कार्यवाही की कही बात

भोपाल। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और आये दिन अहम मुद्दों को लेकर ट्वीट साझा करते हैं। वहीं अब विवेक तन्खा ने चेतावनी भरा ट्वीट किया है। विवेक तन्खा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है कि- 'कमलनाथ जी के तरफ़ से मैं यह सूचित करता हूँ कि विगत कुछ दिनों में उनके विरुद्ध भाजपा लीडर्ज़ के द्वारा जो भ्रामक दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है ऐसे व्यक्तियों , संस्थाओं और समाचार पत्र के विरुद्ध शीघ्रातिशीघ्र गंभीर कानूनी कार्यवाही की जावेगी ,जिसकी पूर्णतः जवाबदेही उनकी होगी !!'
बता दें सीमा पर भारत-चीन के बीच चल रहे विवाद के बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मीडिया के सामने आरोप लगाते हुए कहा है कि कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए राजीव गाँधी फाउंडेशन को चीनी मदद दिलाई। इसके लिए उन्होंने अपने अधिकारों का भी दुरुपयोग किया। उनके इस खुलासे के बाद अब कांग्रेस में हलचल मच गई है।
गौरतलब है कि राजीव गांधी फाउंडेशन की नींव 21 जून 1991 को सोनिया गांधी ने रखी थी। सोनिया गाँधी इस फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पी. चिदंबरम ट्रस्टी हैं। केन्द्रीय क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ये खुलासा किया था कि राजीव गाँधी फाउंडेशन को चीन की एम्बेसी से डोनेशन मिला था, जिसके बाद सियासी पारा चढ़ गया। नड्डा ने 2005-2006 और 2007-2008 में राजीव गांधी फाउंडेशन को दान देने वालों की लिस्ट शेयर की हैं, इनमें प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड का भी नाम है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS