MP Weather Alert Today: प्रदेश में दस्तक देने को तैयार मानसून ! आज 16 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश भर में गुरुवार को दिन के तापमान में मामूली बढ़त रही। गर्मी और तपिश ने लोगों को परेशान किया। शहर का पारा पॉइंट 3 डिग्री बढ़कर 41 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे तेज गर्मी महसूस हुई। दोपहर बाद बादल छाने और कुछ हिस्सों में छींटे पड़ने से गर्म हवाओं में कुछ राहत घुली। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला कहते हैं अभी कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा। तापमान में कमी और वृद्धि के साथ बीच-बीच में बादल, बौछारें जारी रहेंगी। प्रदेश में सबसे गर्म दमोह रहा। यहां पारा आधा डिग्री बढ़कर 43.5 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से दो डिग्री अधिक है।
होने वाली है मानसून की एंट्री !
प्रदेशवासी अब बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे है। केरल में गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद मानसून अब देख के अलग-अलग हिस्सों में दस्तक देगा। वहीं मध्यप्रदेश में 16 जून तक मानसून की एंट्री होगा।
इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार श्योपुर कलां, धार, रायसेन, बैतूल, भिंड, राजगढ़, खंडवा, विदिशा, सागर, अशोकनगर, बुरहानपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडोरी, दमोह जिले में बारिश की संभावना जताई है। जबकि प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS