MP Weather News : दिन में गर्मी, रात को राहत..14 से फिर सर्दी बढ़ने के आसार

MP Weather News : दिन में गर्मी, रात को राहत..14 से फिर सर्दी बढ़ने के आसार
X
राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में रविवार को दिन में गर्मी और रात में राहत महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) पाकिस्तान के पास पहुंचा है।

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में रविवार को दिन में गर्मी और रात में राहत महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) पाकिस्तान के पास पहुंचा है। इसके असर से भोपाल सहित प्रदेश भर में दिन और रात के तापमान में घट-बढ़ रहेगी। रविवार को भोपाल में दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री से अधिक का अंतर रहा। शहर में दिन का पारा 35.2 और रात का 19.8 डिग्री रहा। इससे दिन में गर्मी और रात में राहत महसूस की गई। तापमान में घट_बढ़ का यह सिलसिला 12 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे रात के तापमान में गिरावट होगी। श्री शुक्ला के अनुसार अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में रात का पारा 12 से 15 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अभी पाकिस्तान के पास पहुंचे डब्ल्यूडी से भोपाल सहित पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में औसतन एक डिग्री तक की घट-बढ़ और रात के पारे में आधे से एक डिग्री तक का बदलाव रहेगा। रविवार को भोपाल सहित पश्चिमी मप्र में दिन का औसत पारा 34 डिग्री के करीब रहा। भोपाल में अधिकतम तापमान आधा डिग्री बढ़कर 35.2 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से 2 डिग्री अधिक है। शहर में रात का पारा दशमलब दो डिग्री गिरकर 19.8 डिग्री रहा। पूरे प्रदेश में रात का औसत पारा 20 डिग्री के करीब रहा।

शाम को बड़े तालाब पर जुटी सैलानियों की भीड़

इधर, शहर में दिन में गर्मी के बाद शाम को हवाएं उत्तर पूर्वी होने पर कुछ मिली। इससे शाम को बोट क्लब पर सैलानियों की भीड़ नजर आई। फाउंटेन से लेकर पैडल बोट और नाव का आनंद लेने वाले सैलानियों की दर्जनों नाव झील में देखी गईं।

इन जिलों में ज्यादा बदलाव

रविवार को सर्वाधिक दिन का पारा ग्वालियर, गुना और शिवपुरी में दिन का पारा 36 से 37 डिग्री तक रहा। इन जिलों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया। रात का पारा आधा डिग्री तक बढ़कर 20 से 22 डिग्री तक रहा। वहीं छिंदवाड़ा, दमोह, सतना, सिवनी, मंडला में रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ गया। प्रदेश में सबसे अधिक रात का पारा जबलपुर, टीकमगढ़ और दमोह में 23 डिग्री तक रहा। प्रदेश में निम्नतम न्यूनतम पारा रायसेन, राजगगढ़, रीवा, नरसिंहपुर, नौगांव, गुना और बैतून में 19 डिग्री दर्ज किया गया।

Tags

Next Story