MP Weather News : हवाओं पर सवार मौसम का मिजाज कभी रहा गरम ता कभी नरम...

MP Weather News : हवाओं पर सवार मौसम का मिजाज कभी रहा गरम ता कभी नरम...
X
राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में अभी मौसम का मिजाज हवाओं पर सवार है।

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में अभी मौसम का मिजाज हवाओं पर सवार है। हवाएं बदलने से कभी मौसम गरम तो कभी नरम हो रहा है। चार दिन पहले गर्मी और दिन में उमस, तो दो दिन बाद बादल, हवाओं में ठंडक रही। मंगलवार को मौसम सुहाना रहा। बुधवार को भी तापमान में तेजी से बदलाव रहा। सुबह से धूप खिलने से दिन का पारा दो डिग्री बढ़ गया। जबकि रात का तापमान थमा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो दिन में रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी, जिससे गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगेगा।

कभी-कभी गिरावट भी हो रही है

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ का कुछ असर होने से दिन में हवाएं दक्षिणी होने से समुद्र से नमी आने के साथ ही तापमान में भी वृद्धि होती है, जबकि रात में हवाएं उत्तरी होने से तापमान थम रहा है और कभी-कभी गिरावट भी हो रही है। अभी एक जैसा मौसम होने में कुछ समय लगेगा। दो से तीन दिन में हवाएं उत्तरी होने से रात में गुलाबी सर्दी शुरू हो सकती है। हालांकि, हल्की ठंड का एहसास महीने के अंत में ही शुरू होगा।

शहर में गुलाबी मौसम

बुधवार को शहर में दिन में धूप, शाम को बादल और रात में हवाएं ठंडी रहीं। 24 घंटे में मौसम के यह तीन रंगों के बीच एक ओर जहां गर्मी से राहत रही, वहीं दूसरी ओर रात में हवाएं सर्द महसूस की गईं। दिन का पारा 1.7 डिग्री बढ़कर 34.9 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से 2 डिग्री अधिक है। रात का पारा 20 डिग्री के करीब थमा रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। गुरुवार को भी मौसम का ऐसा ही मिजाज रहेगा।

Tags

Next Story