MP Weather News : प्रदेश का पारा हाई ! राजधानी सहित 8 जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के करीब दर्ज

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेशभर में शनिवार को भी गर्मी के तेवरों में ज्यादा बदलाव नहीं आया। भोपाल में दिन का पारा दूसरे दिन भी 36.7 रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं, दमोह में भी पारा शुक्रवार के समान ही 37.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। भोपाल में अक्टूबर के पहले पखवाड़े में लगातार गर्मी बढ़ने से शनिवार को 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। जबकि 14 अक्टूबर 2015 के बाद पहली बार इतनी गर्मी रही। 13, 14 अक्टूबर 2015 को यहां दिन का तापमान 37.3 डिग्री रहा था। इसके बाद 14 अक्टूबर 2023 को पारा 36.7 डिग्री दर्ज हुआ। शहर में अक्टूबर के पहले पखवाड़े में लगातार गर्मी बढऩे का ऐसा ऐसा रिकॉर्ड वर्ष 2013 से अब तक दर्ज नहीं हुआ है। शहर में 4 अक्टूबर 2002 में गर्मी का ऑलटाइम रिकार्ड 38.1 डिग्री दर्ज है। अगर मौसम के तेवर ऐसे ही रहे तो एक दो दिन में यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अभी बौछारों और बारिश में कमी के कारण तापमान में ज्यादा कमी आने की उम्मीद कम है। दो दिन गर्मी का असर बना रह सकता है।
सामान्य से औसतन 3 डिग्री अधिक गर्मी
शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का पारा 34 से 35 डिग्री के करीब रहा। यह सामान्य से औसतन 3 डिग्री अधिक है। दमोह के बाद गुना, भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, खजुराहो, रीवा, सागर आदि जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के करीब दर्ज हुआ है। शुक्ला के अनुसार भोपाल सहित कई जिलों में बादल छाए हैं। इससे तापमान में कमी होना थी, लेकिन नहीं हुई। पाकिस्तान में डब्ल्यूडी और सेंट्रल पार्ट में बने इन्ड्यूस सिस्टम के कारण राजस्थान तक इसका मामूली असर है। यह असर रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में पड़ सकता है। इससे चंबल, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर आदि जिलों में बौछारें या हल्की बारिश भी हो सकती हैं। भोपाल में बादल और आसपास मामूली बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS