MP Weather News : अक्टूबर की 10 तारीख तक दस साल में लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा शहर

भोपाल। राजधानी में मंगलवार को दिन का पारा लगातार दूसरे दिन दस साल का सबसे गर्म दिन रहा। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह की 10 तारीख तक अधिकतम तापमान दशमलव 2 डिग्री बढ़कर 35.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो शहर के दस साल के दर्ज रिकार्ड में सबसे ज्यादा है।मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अभी तापमान में और बढ़त होगी। दो दिन बाद नया पश्चिमी विक्षोभ के आने से रात का पारा भी बढ़ेगा। मंगलवार को रात का तापमान दशमलव 2 डिग्री गिरकर 20 डिग्री रहा, जो नॉर्मल के करीब है। जबकि नमी की मात्रा सुबह 80 और शाम को 45 फीसदी तक पहुंच गई है।
इससे पहले कब कितना रहा तापमान
शहर में 10 अक्टूबर तक तीन साल में पारा 35 डिग्री के करीब ही रहा। 10 अक्टूबर 2013 से वर्ष 2022 तक इतनी गर्मी कभी नहीं रही। इनमें 2 अक्टूबर 2022 को 33.7 डिग्री, 9 अक्टूबर 2021 को 35 डिग्री और 5 अक्टूबर 2014 को 35.1 डिग्री दर्ज हो चुका है। इसके बाद 10 अक्टूबर 2023 को 35.5 डिग्री रहा।
दो दिन बाद आएगा नया डब्ल्यूडी:
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार 13 से 14 अक्टूबर एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसका असर राजस्थान के साथ मप्र में भी रहेगा। इसके असर से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, दिन का पारा 35 से 36 डिग्री के आसपास ही रहेगा। इसके आगे बढऩे पर हवाओं में बदलाव आएगा, जिससे तापमान में गिरावट होगी। 22 से 24 अक्टूबर के बाद रात का पारा 15 से 16 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा, जो स्थाई ठंड का आगाज होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS