MP Weather Update : बौछारों के साथ 10 तक हो जाएगी भोपाल सहित पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई

MP Weather Update : बौछारों के साथ 10 तक हो जाएगी भोपाल सहित पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई
X
प्रदेश में छुटपुट बारिश के बीच अब दक्षिण पश्चिमी मानसून की विदाई लगभग तय हो गई है। 3 अक्टूबर तक मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी, जो 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से विदाई ले लेगा।

भोपाल। प्रदेश में छुटपुट बारिश के बीच अब दक्षिण पश्चिमी मानसून की विदाई लगभग तय हो गई है। 3 अक्टूबर तक मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी, जो 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से विदाई ले लेगा। भोपाल से मानसून की विदाई 7 से 10 अक्टूबर के बीच हो सकती है। इससे पहले गुरुवार तक बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच पूर्वी मप्र में सामान्य बारिश करेग।इधर, मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अभी इस सिस्टम से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश होगी, जबकि भोपाल में बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बीच में कभी बौछारें भी पड़ सकती हैं।

अभी राजस्थान में बारिश इसलिए मानसून सक्रिय

शुक्ला के अनुसार अभी राजस्थान में भी कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय है। लेकिन 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के आसपास मानसून की विदाई राजस्थान से शुरू हो सकती है।

ग्वालियर से होगी विदाई

प्रदेश में सक्रिय मानसून की विदाई 2 से 3 अक्टूबर के बीच सबसे पहले ग्वालियर से शुरू होगी। तीन अक्टूबर के बाद प्रदेश में बारिश में तेजी से कमी आने लगेगी। अभी तक खाड़ी में नया सिस्टम अपर एयर सकुर्लेशन के रूप में था, जो शुक्रवार को लो प्रेशर एरिया में बदलेगा। इसके बाद यह अति कम दबाव में बदलकर आगे बढ़ेगा। इससे मप्र के पूर्वी हिस्सों में कल से मौसम बदलेगा और 30 सितंबर से करीब दो दिन रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर आदि संभागों में सामान्य बारिश शुरू हो जाएगी। गुरुवार को भी सीधी, धार, रतलाम, सिवनी और गुना में अधिकतम 23 मिमी तक बारिश दर्ज हुई है। लेकिन 30 सितंबर के बाद यह पूर्वी हिस्सों में कुछ जोर पकड़ेगी। इसके साथ ही अन्य हिस्सों में मौसम सामान्तया सूखा रहेगा। कहीं बादल तो कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। 3 अक्टूबर के करीब ग्वालियर से मानसून की विदाई होने लगेगी।

Tags

Next Story