MP Weather Update News : श्योपुर से मानसून विदा, जल्द ही बाकी क्षेत्रों भी होगी विदाई

MP Weather Update News : श्योपुर से मानसून विदा, जल्द ही बाकी क्षेत्रों भी होगी विदाई
X
प्रदेश में सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शनिवार से विदाई लेना शुरू कर दिया है। पहले दिन मानसून ने मुरैना और श्योपुर कला से विदाई ले ली है।

भोपाल। प्रदेश में सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शनिवार से विदाई लेना शुरू कर दिया है। पहले दिन मानसून ने मुरैना और श्योपुर कला से विदाई ले ली है। अगले 3 से 4 दिन में ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभागों से भी विदाई हो जाएगी। मौसम केंद्र के अनुसार मानसून विदाई शुरू हुई है। अगले कुछ दिन में प्रदेश के अन्य हिस्सों से विदा ले लेगा। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अभी मानसून सक्रिय है, लेकिन मुरैना, श्योपुरकला से मानसून विड्रा हो गया है।

10 अक्टूबर के पहले पूरे प्रदेश से विदाई

शुक्ला के अनुसार अगले 3 से 4 दिन या इसी सप्ताह मानसून ग्वालियर, उज्जैन संभागों के साथ ही अन्य पश्चिमी हिस्सों से विदाई लेगा। भोपाल से भी इसी सप्ताह विदाई होने का अनुमान है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश से विदाई 10 अक्टूबर के पहले तक हो जाएगी। इसके पीछे प्रमुख कारण यह है कि अभी जो सिस्टम सक्रिय है, वह अब झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर जाएगा। उसका असर अब प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में यानि छत्तीसगढ़ से लगे हिस्सों में ही होगा। इस कारण प्रदेश से मानसून की विदाई इसी सप्ताह या अधिकतम 10 अक्टूबर तक हो जाएगी।

शुरू हो जाएगी गुलाबी सर्दी

राजस्थान के साथ ही अब प्रदेश से भी मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में गुलाबी सर्दी शुरू हो जाएगी। अब हिमालय की ओर से हवाएं आना शुरू होंगी। हवाएं उत्तरी होने से कुछ दिन बाद सुबह और शाम को मामूली ठंडक होगी। हवाओं में ठंडक बढऩे से गुलाबी सर्दी का अहसास होगा। अक्टूबर के अंत तक पूरी उम्मीद है कि गुलाबी सर्दी पड़नाा शुरू हो जाएगी।

Tags

Next Story