MP: नाबालिग के दुष्कर्म और जिंदा दफनाने के बाद युवा आक्रोशित, बीच चौराहे फांसी पर लटकाया आरोपी का पुतला

MP: नाबालिग के दुष्कर्म और जिंदा दफनाने के बाद युवा आक्रोशित, बीच चौराहे फांसी पर लटकाया आरोपी का पुतला
X
मध्यप्रदेश के बैतूल में हाल ही में हुई नाबालिग के साथ दुष्कर्म और जिंदा दफनाने की वारदात ने सभी को उद्वेलित कर दिया है। युवा काफी आक्रोशित हैं। युवाओं ने आज शहर के लल्ली चौक में उग्र अंदाज में प्रदर्शन किया। पढ़िए पूरी खबर-

बैतूल। एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद जिंदा दफनाने की घटना को लेकर शहर के युवाओं में जोरदार आक्रोश है। आक्रोशित युवाओं ने आज शहर के लल्ली चौक पर एक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में युवाओं ने पहले तो आरोपी का पुतला बनाकर उसे फांसी पर लटकाया। बाद में उसे जलाया भी।

प्रदर्शनकारी युवाओं की मांग है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा दफनाने जैसा जघन्य अपराध करने वालों को फांसी की सजा दी जाए।

Tags

Next Story