बड़ी खबर ! MPPEB MPESB 2023 की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 4000 से ज्यादा पदों के लिए इस दिन होगी भर्ती परीक्षा

बड़ी खबर ! MPPEB MPESB 2023 की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 4000 से ज्यादा पदों के लिए इस दिन होगी भर्ती परीक्षा
X
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-5 के तहत स्टाफ नर्स, महिला बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता (ANM), सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी समेत 4700 से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गया है। उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक साइट पर विजिट कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

MPPEB MPESB bharti 2023:: अभ्यार्थी के लिए बड़ी खबर, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-5 के तहत स्टाफ नर्स, महिला बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता (ANM), सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी समेत 4700 से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गया है। उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक साइट पर विजिट कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए योग्य अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर जानकारी ले सकते है।

इस तरह होगी चयन प्रक्रिया

MPPEB MPESB bharti 2023: आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।

दो पाली में होगी परीक्षा

MPPEB MPESB bharti 2023: य़ह परीक्षा 25 जून 2023 को दो पालियों में होगी। एडमिट कार्ड की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी जाएगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा। परीक्षा में कुल 100 नबरों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा पैटर्न

MPPEB MPESB bharti 2023: 100 अंकों के पेपर में जनरल नॉलेज और टेक्निकल विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल नॉलेज में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य अभिरूचि के प्रश्न पूछे जाएंगे। जो 25 अंकों का होगा, वहीं टेक्निकल से 75 अंकों के सवाल होंगे।

ऐसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड

डाउनलोड व मुद्रित किये गये प्रवेश-पत्र के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकता है।

निर्धारित रिपोर्टिंग समय पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।

मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की पात्रता होगी(नियमपुस्तिका के अनुसार) UIDAI द्वारा सत्यापित (verify) होने पर ही ई-आधार मान्य होगा।

टी.ए.सी. के द्वितीय भाग में स्वहस्ताक्षरित फोटो लगाना अनिवार्य है।मण्डल की वेबसाईट www.esb.mp.gov.in पर परीक्षा से संबंधित मॉकटेस्ट उपलब्ध है।

अभ्यर्थी इसके माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया से अवगत होकर ही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आयें।

परीक्षा हाल में प्रवेश बायोमेट्रिक पद्धति की प्रक्रिया उपरांत दिया जायेगा।परीक्षा समाप्ति के पश्चात् अभ्यर्थी द्वारा अर्जित किया गया स्कोर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

मूल प्रवेश-पत्र तथा मूल पहचान-पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाना निषिद्ध है।

परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के केल्कुलेटर, बीपर्स, पेजर्स, मोबाईल,सेल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रिक उपकरण आदि पूर्णतः वर्जित है।

Tags

Next Story