INDORE NEWS; MPPSC ने राज्य वन सेवा परीक्षा की तारीख की जारी, इन दिन होंगे EXAM, मुख्य परीक्षा 10 दिसंबर को

इंदौर ; मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 को लेकर तैयारी तेज कर दी है। 227 पदों के लिए इस परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। जिसके एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले जारी किया जाएंगे। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। एक पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पारी 2 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 दिसंबर, 2023 को जारी किए जाएंगे।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
बता दें कि इस परीक्षा के जरिए आठ विभागों में रिक्त 227 पदों को भरा जाएगा। इनमें 27 डिप्टी कलेक्टर, 22 पुलिस उप अधीक्षक, 17 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, 16 विकास खंड अधिकारी, 122 सहकारी निरीक्षक, 17 मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तीन-तीन नायब तहसीलदार व आबकारी उप निरीक्षक शामिल हैं।
यहाँ देखे मुख्य परीक्षा का पूरा शेड्यूल
इसके साथ ही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022, 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। 25 नवंबर तक आयोग की ओर से परीक्षा केन्द्र निर्धारित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। फिर प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए जाएंगे। इन 15 पदों पर की जाएंगी भर्तियां इस परीक्षा के माध्यम से पंद्रह पदों पर भर्तियां की जाएगी। ये सभी पद परियोजना क्षेत्रपाल के हैं।
प्रारंभिक परीक्षा मई में आयोजित की गई थी
आपको बता दें कि राज्य वनसेवा परीक्षा-2022 को लेकर आयोग ने दिसंबर 2022 में विज्ञापन जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा मई में आयोजित की गई थी और फिर रिजल्ट जारी किया गया था। अब इसमें चयनित अभ्यर्थी अब दस दिसंबर को होने वाली वनसेवा मुख्य परीक्षा में बैठेंगे और इन्हें चयनित होने पर एक ही पद पर नियुक्तियां मिलेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS