BUDHNI NEWS: भगवान भरोसे एमपी की स्वास्थ्य व्यवस्था, गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BUDHNI NEWS: भगवान भरोसे एमपी की स्वास्थ्य व्यवस्था, गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
X
बुधनी में डॉक्टरों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे महिला की पीठ में दर्द होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था।

BUDHNI NEWS: बुधनी। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी में लापरवाही के चलते एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। बताया गया कि तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों की अनुपस्थिति और बीएमओ की लापरवाही के चलते महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी यह है कि बुधनी में डॉक्टरों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे महिला की पीठ में दर्द होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों की अनुपस्थिति में नर्स ने महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी जान चली गई।

मृतक महिला के बेटे ने बताया कि CHC में डॉक्टर नहीं थे, नर्स ने दर्द का इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद मां को घर ले जाते समय हार्ट अटैक आ गया। जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर पूछा कि कौन सा इंजेक्शन लगाया तो कोई जवाब नहीं दे रहा है। लापरवाही बरतने को लेकर परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन से महिला की मौत हुई है।

Tags

Next Story