Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana : अब किसानों को मिलेंगे 12 हजार रुपए,जानें क्या है पूरा मामला

भोपाल। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में शिवराज सरकार ने 2 हजार रुपए की और बढ़ोतरी कर दी है। अब किसानों को कुल 12 हजार रुपए की राशि मिलेगी। पहले 6 हजार रुपए केंद्र सरकार व चार हजार रुपए राज्य सरकार को मिलाकर 10 हजार रुपए मिलते थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने किसानों को दो हजार रुपए का तोहफा देते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना में एक हजार रुपए महीना देना शुरू किए हैं, तो किसान क्यों पीछे रहेगा। किसानों को भी एक हजार रुपए महीना यानि 12 हजार रुपए साल में मिलेगा।
12 हजार रुपए साल में मिलेगा
मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को राजगढ़ जिले में आयोजित किसान-कल्याण महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाकुंभ में शामिल होने के लिए दिल्ली से आए हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में राज्य सरकार 4 हजार रुपए के स्थान पर अब 6 हजार रुपए की राशि प्रतिवर्ष किसानों को प्रदान करेगी।
बहनें एवं बेटियां भी शामिल हुई
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए प्राप्त होते हैं। इस प्रकार अब किसानों को मिलने वाली यह राशि 12 हजार रुपए वार्षिक हो जाएगी। कार्यक्रम में किसानों के साथ ही बड़ी संख्या में बहनें एवं बेटियां भी शामिल हुई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS