लाखों नकदी और 55 लाख का सोना ले जाते मुंबई का कारोबारी पकड़ाया, तस्दीक में जुटी GRP

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में रेलवे पुलिस जीआरपी ने मुंबई के एक सर्राफा व्यापारी को पकड़ा है, जिसके कब्जे से 5 लाख 32 हजार रुपए नगद और लगभग 55 लाख का सोना मिला है। पुलिस को व्यापारी के पास से कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की तस्दीक कर रही हैं और इसकी जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी दी जा रही है।
मध्य प्रदेश की राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी रेलवे स्टेशन में सघन जांच पड़ताल का अभियान चला रही है। इस जांच के दौरान कार्यवाही की गई है। दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस रेलवे स्टेशन में मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्तियों की जांच पड़ताल कर रही है। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद सिपाहियों ने व्यापारी को बैग लिए हुए देखा, उन्हें कुछ संदेह हुआ तो बैग की तलाशी ली। जिसमें लाखों की नकदी मिली। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी को सूचना दी।
थाना प्रभारी ने व्यापारी को थाना लाने के लिए कहा- थाने में बारीकी से बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 5 लाख 32 हजार रुपए नकद लगभग 55 का सोना और 7 हजार रुपए की चांदी मिली। पकड़े गए सर्राफा व्यापारी का नाम भारत खूबचंदानी बताया गया है। वह मुंबई के ठाणे का रहने वाला है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS