Bhopal to Mumbai flight cancel : मुंबई फ्लाइट कैंसल... पैसेंजरों और स्टाफ में गरमा गरमी

भोपाल। भोपाल एयरपोर्ट पर पैसेंजरों और एयरपोर्ट स्टॉफ के बीच जमकर बहस हुई है। बताया जा रहा है कि हंगामे का कारण भोपाल से मुंबई की फ्लाइट कैंसल होना है। भोपाल एयरपोर्ट पर फ्लाइट में टेक्निकल फाल्ट के चलते पैसेंजरों को रोका गया था। इससे पहले बरिश के चलते भी फ्लाइट लेट ही थी। जिससे कुछ यात्रियों के सब्र का बांध टूटा और वे स्टॉफ पर बरस पड़े।
कई टिकट कैंसल
भोपाल एयरपोर्ट पर कई घंटे फ्लाइट लेट होने के कारण कुछ पैसेंजरों ने स्टाफ से बहस की तो कुछ ने अपनी टिकट भी कैंसल करवा दी है। मुंबई से ही भोपाल आइ एक फ्लाइट फिर से मुंबई रवाना होने वाली थी। इसी बीच बारिश की स्थिति बन गई तो फ्लाइट को डिलेय कर दिया गया। कई घंटे युंही इंतेजार में बिताने के बाद भी जब फ्लाइट रवाना नहीं हुई तो यात्रियों ने एयरपोर्ट स्दाफ से बात की। तब पता चली की फ्लाइट अभी और लेट होनी है। कारण टेक्निकल फॉल्ट बताया गया। इसके चलते कुछ पेसेंजरों ने टिकट कैंसल की, कुछ ने झगड़ा और कुछ को सुबह की फ्लाइट से मुंबई भेज दिया गया। पैसेंजरों का बहस का वीडियो भी शोसल मीडिया पर दिख रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS