नगर निगम महापौर नतीजे: पहले तीन नतीजे भाजपा के पक्ष में, खंडवा में अमृता 19 हजार, सतना में योगेश 24 हजार; बुरहानपुर में माधुरी 542 वोट से जीतीं

नगर निगम महापौर नतीजे: पहले तीन नतीजे भाजपा के पक्ष में, खंडवा में अमृता 19 हजार, सतना में योगेश 24 हजार; बुरहानपुर में माधुरी 542 वोट से जीतीं
X
मध्यप्रदेश के 11 नगर निगमों के लिए हो रही मतगणना में मिश्रित परिणाम आते दिख रहे हैं। इससे भाजपा को झटका लगता दिख रहा है क्योंकि इससे पहले सभी महापौर भाजपा के थे। महापौर का पहला] दूसरा और तीसरा नतीजा भाजपा के पक्ष में आया है। बुरहानपुर से भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 542 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24400 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया। सिद्धार्थ कांग्रेस से विधायक भी हैं। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19463 वोटों से हराया।

भोपाल। मध्यप्रदेश के 11 नगर निगमों के लिए हो रही मतगणना में मिश्रित परिणाम आते दिख रहे हैं। इससे भाजपा को झटका लगता दिख रहा है क्योंकि इससे पहले सभी महापौर भाजपा के थे। महापौर का पहला] दूसरा और तीसरा नतीजा भाजपा के पक्ष में आया है। बुरहानपुर से भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 542 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24400 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया। सिद्धार्थ कांग्रेस से विधायक भी हैं। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19463 वोटों से हराया। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है जबकि इंदौर-भोपाल में भाजपा को बढ़त है। चार शहरों से कांग्रेस के आगे होने की खबर है। कुछ सीटों पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

मात्र 542 वोटों से जीतीं माधुरी, सतना में अच्छी जीत

बुरहानपुर से भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 542 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। इसी प्रकार सतना में भाजपा के योगेश ताम्रकार ने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को 24400 हजार वोटों के अंतर से हरा दिया है। सिद्धार्थ कांग्रेस विधायक हैं।उनकी हार में कांग्रेस के बागी सईद अहमद ने मुख्य भूमिका निभाई है। वे बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें लगभग उतने ही वोट मिले, जितने अंतर से कांग्रेस की पराजय हुई है। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19463 वोटों से हराया। जानकारी के अनुसार 6 निगमों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 3, तो आप 1 सीट पर आगे है। सतना के बाद इंदौर और उज्जैन में भी कांग्रेस ने अपने विधायकों को चुनाव में उतारा है। तीनों पीछे चल रहे हैं।

भोपाल, इंदौर में भाजपा को बड़ी बढ़त, जबलपुर, ग्वालियर में कांग्रेस

भोपाल और इंदौर में भाजपा प्रत्याशी बड़ी बढ़त की ओर हैं। भोपाल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय और इंदौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने बड़ी लीड ले ली है। जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर 25 हजार की लीड लिए हुए हैं। ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार लगातार आगे हैं। उज्जैन में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार और भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। सागर में भी भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी निर्णायक बढ़त लेती दिख रही हैं। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव 19,500 वोट से लीड लिए हुए हैं। छिंदवाड़ा में भी कांग्रेस- भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।


Tags

Next Story