नगर पालिका नतीजे: 36 में से 29 पर भाजपा को बढ़त, 6 पर सिमटी कांग्रेस, दतिया में नरोत्तम, लहार में गोविंद, वारासिवनी में जायसवाल का जलवा

भोपाल। पहले चरण में मध्यप्रदेश की 36 नगर पालिकाओं के लिए मतगणना हो रही है। इनमें से 29 पर भाजपा जीत दर्ज करती दिख रही है जबकि कांग्रेस सिर्फ 6 नगर पालिकाओं में सिमट गई है। मजेदार बात यह है कि वारासिवनी नगर पालिका में निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल का जलवा दिखाई पड़ा। यहां अधिकांश वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जो जायसवाल ने खड़े किए थे। दमोह में नरोत्तम मिश्रा के कारण भाजपा और लहार में डा. गोविंद सिंह के असर से कांग्रेस की एकतरफा जीत हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाली राजगढ़ और ब्यावरा नगर पालिका में कांग्रेस हार गई है।
यहां हुई भाजपा-कांग्रेस की जीत
दतिया, बैतूल, हरदा, राजगढ़, ब्यावरा, शाजापुर, विदिशा, पन्ना, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, अंबाह में भाजपा प्रत्याशी जीत चुके हैं। वहीं सिवनी, उमरिया, लहार, इटारसी, पोरसा, पनागर में कांग्रेस जीत चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS