मुरलीधर राव भी असफल: कल सुबह 11 बजे समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता लेंगे दीपक जोशी

मुरलीधर राव भी असफल: कल सुबह 11 बजे समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता लेंगे दीपक जोशी
X
दिल्ली से इंदौर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भी पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी को नहीं मना सके। इंदौर के भाजपा कार्यालय में उन्होंने जोशी से बात कर मनाने की कोशिश की थी। अब यह तय हो गया कि दीपक शनिवार 6 मई को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में समर्थकों के साथ पहुंचेंगे और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कमलनाथ खुद मौजूद रहकर जोशी को पार्टी में शामिल करेंगे।

भोपाल। दिल्ली से इंदौर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी को नहीं मना सके। इंदौर के भाजपा कार्यालय में उन्होंने जोशी से बात कर मनाने की कोशिश की थी। अब यह तय हो गया कि दीपक शनिवार 6 मई को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में समर्थकों के साथ पहुंचेंगे और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कमलनाथ खुद मौजूद रहकर जोशी को पार्टी में शामिल करेंगे।

भाजपा नेताओं के बर्ताव से जोशी फैसले पर अडिग

पूर्व मंत्री दीपक जोशी भाजपा नेतृत्व खासकर कुछ नेताओं के बर्ताव के कारण पार्टी छोड़ने की स्थिति तक पहुंचे हैें और अब कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले पर अडिग हैं। जोशी से अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा सहित तमाम नेता बात कर मनाने का प्रयास कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि वे भी दीपक से बात करेंगे। खबर है कि भाजपा आज भी दीपक को मनाने का प्रयास जारी रखेगी।


Tags

Next Story