मुरलीधर राव ने कहा-कांग्रेस अब हमारे लिए कोई चुनौती नहीं, दिग्विजय पर कर दी यह टिप्पणी

भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा है कि उप चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आदिवासी वर्ग और भाजपा के बीच की दूरी लगभग खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब मैक्रो नहीं, माइक्रो प्लानिंग बनाकर काम करेगी। राव ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भाजपा के लिए लकी हैं। उनका साथ भाजपा को लगातार मिल रहा है।
कांग्रेस कोई चुनौती नहीं
प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राव ने कहा कि पृथ्वीपुर और जोबट की जीत कोई आम जीत नहीं, ये हमारे लिए रेखांकित करने वाली जीत है। हम हर बूथ पर 10 परसेंट वोट बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चलेंगे, इसके लिए बूथ कमेटी के माध्यम से काम करेंगे। मुरलीधर राव ने कहा कि आदिवासी वर्ग पर हमारा फ़ोकस है और जोबट में हमें इसमें सफलता मिली है । उन्होंने कहा कि भाजपा और जनजाति समाज के बीच अब कोई गेप नही रहेगा। कांग्रेस हमारे लिए कोई चुनोती नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS