दुल्हन मर्डर केस : ब्यूटी पार्लर में हत्या मामले में खुलासा, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

रतलाम। जिले के जावरा में आज सुबह 8:30 बजे के लगभग स्टेशन रोड के चौराहे पर एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई दुल्हन की चाकू भोंक कर की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने चंद घंटों में कर दिया। हत्या में शामिल मुख्य आरोपी राम यादव के साथी पवन पांचाल को दोपहर में ही हिरासत में ले लिया था। वहीं मुख्य आरोपी राम यादव को देर रात राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी रतलाम के रहने वाले हैं तथा पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े हुए थे।
पवन पांचाल ने पुलिस हिरासत में बताया कि शाजापुर निवासी सोनू यादव का कल नागदा निवासी वैभव जैन के साथ जावरा में विवाह होने जा रहा था, जिस वजह से पवन का दोस्त राम यादव बहुत ज्यादा परेशान और गुस्से में था। उसने 3 दिन पहले कह दिया था कि यदि इस युवती ने मेरे से शादी नहीं करी तो मैं उसकी हत्या कर दूंगा और आज उसने इरादों को अंजाम दे दिया।
पूरे मामले के अनुसार शाजापुर निवासी सोनू यादव नामक युवती का राम यादव नामक युवक से 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इनकी मुलाकात रतलाम में उस समय हुई थी जब सोनू यादव राम यादव के घर के पास अपने पड़ोसी के यहां एक कार्यक्रम में आई थी।
उसके बाद से दोनों मैसेंजर मोबाइल एवं सोशल मीडिया से संपर्क में थे। हालांकि प्रेमप्रसंग का एक तरफा मामला बताया जा रहा है। मृतिका की उम्र 34 साल की जबकि इसका आशिक राम यादव 27 साल का है। कल सोनू यादव अपने परिजनों के साथ शाजापुर से जावरा आई थी और इसका विवाह वैभव जैन से आज होने वाला था। इसी दौरान जब सोनू ब्यूटी पार्लर मेकअप कराने गई तो उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया।
सोनू के साथ उसकी बहन थी उसने बात करने के बाद सोनू से बात कराई। सोनू ने उसे ब्यूटी पार्लर बुलाया चंद मिनटों में ही राम यादव ब्यूटी पार्लर पहुंच गया और उसने अपने साथ लाए चाकू से सोनू का गला रेत दिया तथा बाहर खड़े अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और पुलिस ने जब विस्तार से जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने राम के साथी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया तथा मुख्य आरोपी राम यादव की फिर रात को राजस्थान से गिरफ्तारी हो गई।
सोनू यादव का पूर्व में विवाह हो चुका था वह तलाकशुदा थी जबकि राम यादव का अभी विवाह नहीं हुआ था। इस पूरे मामले में एक बड़ा खुलासा यह भी निकल कर आ रहा है दोनों आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े हुए थे। राम यादव दीनदयाल मंडल मंत्री था जबकि पवन पांचाल सह मीडिया प्रभारी था।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने खंडन करते हुए कहा है कि इन दोनों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए 6 माह पूर्व इन्हें निष्कासित कर दिया गया था। लेकिन अभी भी दोनों ने अपनी फेसबुक वॉल पर अपने पद व नाम के साथ फोटो लगा रखे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS