khandwa news: शादी का झांसा देकर मुस्लिम युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, दो साल तक बनाया संबंध

khandwa news: शादी का झांसा देकर मुस्लिम युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, दो साल तक बनाया संबंध
X
बता दें कि पीड़ित महिला पहले से तलाकशुदा थी। इस दौरान महिला की मुलाकात रिजवान से हुई और धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर के दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद महिला और रिजवान के बीच विवाद बढ़ता चला गया। जिससे परेशान होकर महिला मोघट थाना क्षेत्र पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

खंडवा ; मध्यप्रदेश के खंडवा से एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का एक और मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम युवक ने महिला को प्यार के जाल में फंसाकर दो साल तक शारारिक संबंध बनाए और शादी का झांसा देकर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई है। बता दें कि आरोपी का नाम रिजवान है, जो की खंडवा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

बता दें कि पीड़ित महिला पहले से तलाकशुदा थी। इस दौरान महिला की मुलाकात रिजवान से हुई और धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर के दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद महिला और रिजवान के बीच विवाद बढ़ता चला गया। जिससे परेशान होकर महिला मोघट थाना क्षेत्र पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। आरोपी गुलमोहर कालोनी निवासी है, जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी रिजवान पहले से शादीशुदा है उसकी एक नहीं बल्कि दो शादी हो चुकी है। और तीसरी शादी के चलते पीड़िता को जाल में फसाया। आरोपी की तलाश जारी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कई धारो में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Tags

Next Story