हड़ताल स्थगित होने के बाद भी कचरा लेने नहीं पहुंचीं गाड़ियां, आज नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त

हड़ताल स्थगित होने के बाद भी कचरा लेने नहीं पहुंचीं गाड़ियां, आज नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त
X
नगर निगम के सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को स्थगित हो गई। नगर निगम ने सफाईकर्मियों के संयुक्त मोर्चे को उनकी मांगे मानने का लिखित में आदेश दिए, उसके बाद सभी सफाई कर्मचारी काम पर वापस लौट आए।

भोपाल। नगर निगम के सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को स्थगित हो गई। नगर निगम ने सफाईकर्मियों के संयुक्त मोर्चे को उनकी मांगे मानने का लिखित में आदेश दिया। उसके बाद सभी सफाई कर्मचारी काम पर वापस लौट आए। दोपहर बाद हड़ताल स्थगित होने से मंगलवार को भी शहर के कई हिस्सों से कचरा नहीं उठा। सफाई कर्मियों को जब मांगें मानने की जानकारी मिली तोए ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ सभी वार्ड और जोन कार्यालयों के बाहर इन कर्मचारियों ने खुशी मनाई।

निगम नहीं कर सका दूसरी व्यवस्था

नगर निगम आयुक्त द्वारा सोमवार को हड़ताली कर्मचारियों को चेतावनी दी गई थी कि मंगलवार को सुबह काम पर नहीं लौटे तो कचरा गाड़ियों पर बाहरी लोगों को तैनात कर कचरा कलेक्शन करवाया जाएगा। नगर निगम की इस चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ और मंगलवार को एक भी सफाई कर्मी काम पर नहीं लौटा। इसके बाद निगम प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए बुलाया। इस दौरान नगर निगम प्रशासन ने कई आश्वासन दिएदिए, लेकिन संयुक्त मोर्चा नहीं माना और लिखित में पत्र मांगा। इसके बाद प्रशासन को झुकना पड़ा।

सातवां वेतनमान और विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने समेत पांच मांगों पर बनी सहमति

नियमित कर्मचरियों को सातवें वेतन मान का लाभ देनेए विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने और दैनिक वेतन भोगियों को अर्धकुशलए कुशल और उच्च कुशल श्रेणियों में पदोन्नत करने समेत पांच मांगों पर नगर निगम प्रशासन और कर्मचारियों के बीच सहमति बन गई है।

कर्मचारियों की लड़ाई सफल हुई

सफाई कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा की बात को नगर निगम प्रशासन ने समझा और मांग पूरी करने का लिखित में आश्वासन दिया। इसके बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई। इससे सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

ऋऋअशोक वर्माए संयुक्त मोर्चा प्रवक्ता

नगर निगम पहले से ही कर्मचारियों की मांग के अनुसार प्रक्रिया शुरू कर चुका था। कर्मचारियों के सामने यही बात रखी गई और लिखित में आश्वासन दे दिया गया।

ऋकेवीएस चौधरीए आयुक्त नगर निगम

Tags

Next Story