BJP Party Design : नारायण ने छोड़ा कमल, जानें कब थामेंगे हाथ

BJP Party Design : नारायण ने छोड़ा कमल, जानें कब थामेंगे हाथ
X
इसके चलते कई लोगों ने इस्तीफा दिया, कईयों ने हंगामे किए तो कई लोग दूसरी पार्टियों में भी शामिल हो गए। लोकिन अभी विंध्य से खास खबर आ रही है कि, विंध्य के बीजेपी धुरंधर विधायक नारायण त्रिपाठी भी बीजेपी से नाराजगी के चलते कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं।

मैहर। लिस्ट आने के बाद से ही टिकटों को लेकर बीजेपी में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसके चलते कई लोगों ने इस्तीफा दिया, कईयों ने हंगामे किए तो कई लोग दूसरी पार्टियों में भी शामिल हो गए। लोकिन अभी विंध्य से खास खबर आ रही है कि, विंध्य के बीजेपी धुरंधर विधायक नारायण त्रिपाठी भी बीजेपी से नाराजगी के चलते कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने आज भाजपा से इस्तीफा दे दिया। इस बात की पुष्टि खुद नारायण त्रिपाठी ने की है।

अटकलें है कि नारायण त्रिपाठी 16 तारीख को कमलनाथ की मौजूदगी में मैहर में कांग्रेस का सदस्यता ले सकते हैं। इस बात पर नारायण त्रिपाठी ने बताया है कि अगर पार्टी की बात करें तो हमने मूल रूप से काग्रेस से ही शुरुआत की है। हम कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के ही नारे लगाया करते थे। कुछ स्तिथियां बनी तो समाजवादी पार्टी से विधायक बन गए। यह सब तो चलता रहता है। इसके बाद उनने भाजपा के बारे में बात करते हुए कहा कि हम तो पहले ही समझ गए थे कि इस दल में छल कपट भरा हुआ है यह दल हमारे बस का नहीं। इस दल में हमारे जैसे लोग रह ही नहीं सकते हैं। हम जो बोलते हैं वो करते हैं। इस कारण यह तो तय था कि हमें इस दल में नहीं रहना। लेकिन अब राजनीति में रहना है, अपने क्षेत्र को मजबूत करना है, तो इस विषय में कुछ न कुछ तो फैसला करना ही होगा। पर ये फैसला मैहर जाने के बाद ही होगा।

Tags

Next Story