दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के ट्विट से आया भूचाल, बोल पड़े मंत्री नरोत्तम मिश्रा

मध्यप्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही प्रदेश की राजनीति में उबाल आना शुरू हो गया है। बीजेपी-कांग्रेस नेताअेां के तीखे तेवर देखने को मिलने लगे है। हाल ही में दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के एक ट्वीट ने प्रदेश की राजनीति में उथल पुथल मचा दी है।
दिग्विजय सिंह के भाई लक्षमण सिंह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि हिंदुओं को बार-बार हिंसक कहा जाता है। अगर ऐसा होता तो भारत 450 वर्षों तक गुलाम नहीं होता। चींटी और मधुमक्खी भी अपनी सुरक्षा के लिए काट लेती हैं, तो क्या वो हिंसक हैं?
मंत्री मिश्रा ने दी दिग्विजय सिंह को हिदायत
लक्ष्मण सिंह ट्विट को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लक्ष्मण ंिसंह का समर्थन किया है। इतना ही नहीं मंत्री मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को उनके भाई से सीख लेने की हिदायात भी दी है। मंत्री मिश्रा ने कहा है कि लक्ष्मण सिंह अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह को समझाएं। वह कभी सनातन की तो कभी हिंदू-हिंदूत्व की बात करते है। उन्होंने आगे कहा की दिग्विजय सिंह जी को अपने भाई लक्ष्मण सिंह के पास जाना चाहिए, ताकि वह अपने छोटे भाई को आशीर्वाद दे सके और उनसे मार्गदर्शन ले सके। दिग्विजय सिंह जी सीखे जरा, वह कभी भगवा को आतंकवाद कहते हैं. हिंदू को आतंकवाद की तरफा मोड़ देते हैं। लेकिन वह एचयूटी और जेएमबी पर नहीं बोलते।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS