नरोत्तम ने कहा- पहले विधायक टूटे तो कमलनाथ की सत्ता और साख गई, अब तो नाक ही चली गई, जानिए क्यों कसा यह तंज

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर तगड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस विधायक टूटे तो कमलनाथ की सत्ता गई, फिर साख गई और अब तो नाक ही चली गई। नरोत्तम मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस की ओर से हुई क्रास वोटिंंग संबंधी सवाल का जवाब दे रहे थे।
दो साल में पांच बार टूट गई कांग्रेस
नरोत्तम ने कहा कि कमलनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले विधायकों के ईमान पर सवाल उठा दिया था। विधायकों को बिकाऊ बता दिया था। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जनजातीय क्षेत्र से सांसद रहे, पहले जनजातीय वर्ग का सम्मान करते तो अच्छा होता, पहले नहीं मानी तो अब विधायकों ने नहीं मानी, कमलनाथ हर बार विधायकों पर बिकने का टैग लगा देते हैं। मिश्रा ने कहा कि 2 साल में लगातार 5 बार कांग्रेस टूटी है।
फग्गन सिंह कुलस्ते पर
फग्गन सिंह कुलस्ते तो गाड़ी से उतरकर बात करते हैं, भुट्टे की राशि से ज्यादा पैसा दिया, फग्गन सिंह कुलस्ते भी जनजातीय वर्ग से आते हैं और कांग्रेस उन पर सवाल उठा रही है यही कारण है कि कांग्रेस हारती है। कोरोना से जुड़े सवाल पर नरोत्तम ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 219 नए मामले सामने आए, 217 ठीक हुए, एक्टिव केस की संख्या 1435 बची है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS