नरोत्तम ने कहा, सिर्फ कमलनाथ चला रहे हैं घर-घर चलो अभियान, कांग्रेस के अन्य नेताओं ने छोड़ा साथ...

भोपाल। मप्र के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के घर चलो- घर घर चलो अभियान पर निशाना साधते हुए इसे फ्लाप बताया है। गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का घर घर चलो अभियान चलाने वाले प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ही दिख रहे हैं, बाकि नेता तो साथ नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी कमलनाथ ने पूरी कांग्रेस को घर बैठा दिया है। कमलनाथ, आप मुख्यमंत्री थे तो लोगों को चलो चलो करते थे, लेकिन आज घर घर चलो की बात कर रहे है। मिश्रा ने अन्य कई मुद्दों पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा।
कांग्रेस के करप्शन वेरिएंट को खत्म कर रही मोदी वैक्सीन
डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि आजादी के बाद 70 साल तक गाँधी नेहरू परिवार ने देश को बर्बाद करने का काम किया है। लेकिन आज देश में कांग्रेस के करप्शन वैरियंट को मोदी वैक्सीन खत्म कर रही है। साथ ही विकास के नए आयाम गढ़ रही है, वही दर्द कांग्रेस नेताओं को हो रहा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ, आपका गाँधी की पार्टी गोडसे की पार्टी वाला बयान अर्धसत्य है। कांग्रेस इंद्रा गाँधी, राजीव गाँधी, सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, भविष्य में रेहान गाँधी की होगी।
जनता को कांग्रेस का हाथ नहीं पसंद
डॉक्टर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी की जनता को 2 लड़कों का साथ पसंद नहीं था। अब भी नहीं है और कांग्रेस का हाथ भी पसंद नहीं है। प्रदेश में सपा, बसपा कांग्रेस को नकारा है भाजपा पर फिर भरोसा जताया है। एक अन्य सवाल के जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेम पर एक्ट बनाने को लेकर अन्य राज्यों के एक्ट के मध्यप्रदेश सरकार अध्ययन करवा रही है।
कांग्रेस का काम हिंदू और सिख को टारगेट करना
नरोत्तम मिश्रा ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू के करीबी पूर्व डीजीपी पंजाब मोहम्मद मुस्तफा की गुरुग्रंथ साहिब पर विवादित टिप्पणी पर कहा कि उनकी टिप्पणी बताती है कि कैसे इन लोगों का काम सिर्फ हिंदू और सिख धर्म को टारगेट करने का है। अब सवाल है कि क्या मुख्यमंत्री चन्नी इन पर कोई कार्रवाई करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS