ना​थ संप्रदाय सामाजिक महाकुंभ का शुभारंभ आज, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे शामिल

ना​थ संप्रदाय सामाजिक महाकुंभ का शुभारंभ आज, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे शामिल
X
मध्यप्रदेश में आज ना​थ संप्रदाय सामाजिक महाकुंभ का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसका आयोजन आज 21 मई, 2023 को जोगी योगी गोस्वामी नाथ संप्रदाय द्वारा हिंदी भवन भोपाल में किया गया है।

भोपाल ; मध्यप्रदेश में आज ना​थ संप्रदाय सामाजिक महाकुंभ का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसका आयोजन आज 21 मई, 2023 को जोगी योगी गोस्वामी नाथ संप्रदाय द्वारा हिंदी भवन भोपाल में किया गया है। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार कमलनाथ इस आयोजन में करीबन दोपहर 12 बजे शामिल होंगे।

रंजीता राहुल जोगी भी रहेगी मौजूद

भारत की हृदयस्थली मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार गुरू गोरखनाथ विकास संगठन के तत्वावधान में नाथ संप्रदाय का सामाजिक आयोजन होने जा रहा है, जिसे ना​थ संप्रदाय सामाजिक महाकुंभ का नाम दिया गया है। गुरू गोरखनाथ विकास संगठन की संयोजिका श्रीमति रंजीता राहुल जोगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Tags

Next Story