नौगांव की सर्दी ने रचा नया इतिहास, पहली बार माइनस एक डिग्री पर पहुंचा पारा, देश में सबसे ठंडा

नौगांव की सर्दी ने रचा नया इतिहास, पहली बार माइनस एक डिग्री पर पहुंचा पारा, देश में सबसे ठंडा
X
भोपाल। रविवार की रात देश और प्रदेश के इतिहास में नौगांव के लिए नया इतिहास रचने वाली रही। यहां पहली बार रात का पारा माइनस एक डिग्री पर जाने से नौगांव के इतिहास में दर्ज हो गया है।

भोपाल। रविवार की रात देश और प्रदेश के इतिहास में नौगांव के लिए नया इतिहास रचने वाली रही। यहां पहली बार रात का पारा माइनस एक डिग्री पर जाने से नौगांव के इतिहास में दर्ज हो गया है। मैदानी इलाके में जमी बर्फऔर कड़ाके की सर्दी से यहां कश्मीर, शिमला का अहसास होने लगा है। इसके अलाव देश में शीर्ष 9 ठंडे शहरों में मप्र के 6 शहर शामिल हो गए हैं। इनमें नौगंव में न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री रहा, जबकि सबसे ठंडा रहने वाले चुरू का पारा 2.4 डिग्री रहा। इसके बाद क्रमश: रीवा 2.4, जबलपुर 3.6, खजुराहो 3.6, ग्वालियर 4, मंडला 4.2 डिग्री दर्ज हुआ है। रविवार को भोपाल सहित कई जिलों में ठंड का पारा नीचे जाने से कहीं शीतलहर तो तीव्र शीतलहर के साथ पाले का असर रहा है। मौसम केंद्र ने सोमवार को भी कई जिलों में घना कोहरा, शीतलहर और पाले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार एक दो दिन सर्दी में ज्यादा कमी की उम्मीद नहीं है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। डब्ल्यूडी के कारण अगले दो दिन के बाद तापमान में कुछ बढ़त होगी। इसके बाद फिर गिरावट होगी। रविवार को नौगंव देश में सबसे सर्द और देश के सबसे ठंडे 9 शहरों में प्रदेश के 6 शहर शामिल हो गए हैं। अभी मौसम का ऐसा ही ट्रेंड रहने का अनुमान है। नौगांव में पारा माइनस में जाने के बाद सुबह-सुबह जब लोग उठे तो पेड़-पौधों की पत्तियों, खेतों में ओस जमकर अलसुबह की धूप में चमक रही थी। खजुराहो मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात को पारा लुढ़ककर रिकार्ड -1 (माइनस 1) डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले एक सप्ताह से पारा लगातार गिर रहा है। इससे पहले शुक्रवार की रात 0.5 डिग्री सेल्सियस तो वहीं गुरुवार 0.2 डिग्री दर्जकिया गया था। डॉ हेमंत सिन्हा, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र नौगांव के अनुसार इतनी अधिक सर्दी फसलों पर बुरा असर डाल सकती है।

नौगांव का थर्मामीटर की होगी जांच:

इधर, मौसम केंद्र की नौगांव ऑब्जर्वेटरी में लगातार गिर रहे तापमान के दर्ज होने के बाद कलेक्टर ने थर्मामीटर की जांच करने के लिए कहा है। खजुराहो एयरपोर्ट मौसम केंद्र के अधिकारी राजेंद्र परिहार के अनुसार पहली बार माइनस में पारा दर्ज होने के बाद थर्मामीटर की जांच की जाएगी। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में तापमान में काफी तेजी से तापमान में गिरावट या बढऩा स्वभावित है।

भोपाल में चली शीतलहर:

इधर, रविवार को प्रदेश के कई जिलों शीतलहर और तीव्र शीतलहर का असर रहा। कई जिलों में पाला भी पड़ा है। भोपाल, बैतूल, दतिया, दमोह, छतरपुर, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, ग्वालियर और उमरिया में शीतलहर का असर रहा। जबलपुर और बालाघाट में तीव्र शीतलहर चली। पूरे प्रदेश में ज्यादातर शहरों में रात का पारा औसतन 3 डिग्री कम रहा है।

आज यहां अलर्ट:

सोमवार को जबलपुर, शहडोल, निवाड़ी, मुरैना, भिंड, उमरिया, छतरपुर और टीकमगढ़ में पाला पडऩे तथा चंबल संभाग के साथ पन्ना, सतना, रीवा, दतिया, ग्वालियर, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में कहीं कहीं घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।

दिन के पारे में औसतन डेढ़ डिग्री का उछाल:

रविवार को भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन में धूप खिलने से दिन के पारे में औसतन डेढ़ डिग्री की बढ़त दर्ज हुई है। प्रदेशभर में दिन का औसत तापमान 23 डिग्री के करीब रहा है।

यहां तेजी से गिरा पारा:

शहर गिरावट सामान्य से नीचे

बैतूल 4 5.2

पचमढ़ी 3 6

भोपाल 2 4.5

नर्मदापुरम 2 4.2

छिंदवाड़ा 2 4

Tags

Next Story