Navratri 2023 : मन्नत के लिए मां के दरबार में बांधते हैं कलावा, माता रानी करती है कामना पूरी

भोपाल। नवरात्र में देशभर में माता रानी के मंदिरों में भक्ती की भीड़ उमड़ने लगती है। श्रद्धालु प्रसिद्ध मंदिरों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद मांगते हैं। नवरात्र के अवसर पर भोपाल के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। इन दिनों राजधानी के प्राचीन मंदिरों में शुमार तलैया काली मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। भक्त मां से जो भी अर्जी लगाते हैं, माता रानी उनकी मुराद को पूरा करती है। नवरात्रि के अवसर पर लोग नौकरी, संतान प्राप्ति सहित अनेक प्रकार की मुरादें लेकर मां के पास आते हैं और कलावा या पन्नियां बांधकर मातारानी के चरणों में अर्जी लगाते है, कई श्रद्धालुओं की यहां मनोकामना पूरी होती है।
मंदिर को लेकर लोगों की बड़ी अस्था
वैसे तो इस मंदिर का निर्माण 1968 में हुआ था। लेकिन इसका इतिहास काफी पुराना है। मंदिर पीठाधीश्वर रजनीश सिंह बगवार ने बताया कि वैसे यहां सैकड़ों सालों से पूजा हो रही है। लेकिन आज से करीब 55 वर्ष पहले पूर्वजों को माता रानी ने सपने में यहां मंदिर की स्थापना करने का आदेश दिया। इसके बाद मंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू की गई।यहां 1968 में एक मढ़िया बनाई गई और माता रानी की स्थापना की गई। माता की पूजा और अपनी मन्नत के लिए दरबार में कलावा बांधने लगे और लोगों की मुरादें पूरी होने लगी। दूर-दूर से लोग यहां आने लगें। भोपाल के अलावा आसपास से भी यहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं और माता रानी सबकी मुराद पूरी करती है। बगवार ने बताया यहां माता रानी पिंडी स्वरूप में है। हरियाली अमावस्या की रात यहां पर विशेष पूजा की जाती है। इसके बाद माता को मदिरा का प्रसाद चढ़ाया जाता है। मंदिर को लेकर लोगों की बड़ी अस्था है।
सालों से आ रहा हूं माता के दरबार
श्रद्धालु धीरज रजानी ने बताया कि मैं कई सालों से माता रानी के दरबार में आ रहा हूं। जब कभी भी कोई परेशानी व दिक्कत आई तो माता रानी से आशीर्वाद मांगते हैं। इसके लिए यहां पर मन्नत का कलावा बांधता हूं। जिसके बाद माता रानी हमारी मन्नत को पूरी करती है। माता रानी पर मेरी व परिवार के लोगों की बड़ी अस्था है। जब-जब कोई परेशानी आई तो माता रानी के दर्शन मात्र से दूर हो गई। मेरा पूरा परिवार नवरात्र पर खासतौर पर दर्शन करने आता है। इसके अलावा साल भर हम लोग दर्शन करने आते हैं।
कालीबाड़ी में होने वाली दुर्गा पूजा की चल रही तैयारियां
शहर के काली मंदिर तलैया और कर्फ्यू वाली माता मंदिर भवानी चौक सोमवारा के ऑनलाइन दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर से जुड़े युवा प्रकाश मालवीय ने बताया कि मंदिर के फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए श्रद्धालुओं को सुबह-शाम दर्शन कराए जा रहे हैं और लगभग 7 हजार श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन दर्शन कर रहे हैं। काली मंदिर के दर्शन सुबह 8 बजे और भवानी मंदिर के शाम को कराए जाते हैं। रोजाना शृंगार के फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाले जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS