Navratri 2023 : मां दुर्गा झांकियों में इस बार दिखेगी चंद्रयान-3 की सफलता की कहानी

Navratri 2023 : मां दुर्गा झांकियों में इस बार दिखेगी चंद्रयान-3 की सफलता की कहानी
X
शारदीय नवरात्र उत्सव को लेकर राजधानी में अभी से जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई है।

भोपाल। शारदीय नवरात्र उत्सव को लेकर राजधानी में अभी से जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई है। इसको लेकर भोपाल में अभी से दुर्गा उत्सव के लिए पंडालों का भूमिपूजन के साथ झांकी तैयार होने लगी है। इस बार शहर में लोग चंद्रयान-3 की सफलता की कहनी पर आधारित झांकी तो वहीं अयोध्या में राम मंदिर बनने से पहले ही झांकी के रूप में रामलला के दर्शन करेंगे। वहीं कोल्हापुर की महालक्ष्मी मंदिर की झांकी भी इस बार आकर्षण का केंद्र होगी। नवरात्रा के प्रारंभ होने में अभी भले ही डेढ़ माह से अधिक का समय है। फिर भी राजधानी में झांकी सजाने का दौर जोर-शोर से चल रहा है। भोपाल में इस साल करीब 700 से अधिक जगहों पर दुर्गा झांकी सजाई जा रही हैं। इसी के तहत राजधानी की प्रमुख झांकियों में से एक है।

आकर्षण का केंद्र रहेगी झांकी

कोल्हापुर की महालक्ष्मी मंदिर की झांकी भी इस बार आकर्षण का केंद्र होगी। शहर के विभिन्न स्थलों पर बड़ी झांकियों और दुर्गा प्रतिमाओं की प्रतिकृति बनाने के लिए कोलकाता से कलाकार पहुंच गए हैं, तो कहीं लोकल कलाकारों ने काम शुरू कर दिया है। शहर में इस बार 700 से अधिक छोटी-बड़ी दुर्गा प्रतिमाएं और झांकियां रखी जाएगी।

हमीदिया के पास: झांकी में दिखेगा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग का दृश्य

समिति नवयुवक त्योहार उत्सव समिति पूर्वी हमीदिया गेट पंडाल का एरिया 80 बाय 10 वर्ग फीट ऊंचाई 20 फीट कलाकार- 15 कलाकार भोपाल के ही रहेंगे, बजट 20 लाख है। समिति के संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार की झांकी में चंद्रयान 3 को बनाने का निर्णय लिया है। मां दुर्गा की कृपा से इस बार चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग का दृश्य दिखाया जाएगा। विश्व में भारत ऐसा करने वाला हकलीता देश बन गया है। झांकी में वैज्ञानिकों की फोटो लगाई जाएगी।

न्यू मार्केट व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति: राम मंदिर की 80 फीट ऊंची झांकी बनेगी

न्यू मार्केट व्यापारी समिति की ओर से इस बार अयोध्या बन रहे राम मंदिर की तर्ज पर झांकी तैयारी की जा रही है। जिससे यहां पर रामलला के साथ उनके दर्शन कराने के लिए 80 फीट ऊंची झांकी बनाई जा रही है। इसके लिए यहां पर 110 वाई 70 वर्ग फीट एरिया में झांकी तैयार की जा रही है। इसके लिए कोलकता से 20 कलाकर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। समिति के संयोजक अजय अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की हु-ब-हू प्रतिकृति बनाई जा रही है। यहां रामलला व उनके भाइयों के एक साथ दर्शन होंगे। वहीं भगवान राम की 10 साल की उम्र की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र होगी। मां दुर्गा सीता के रूप में विराजमान होगी। मुख्य मंडप में अष्टकमल के साथ बारीक नक्काशी की जाएगी।

Tags

Next Story