एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज ने की आत्मीय आगवानी, सीएम हाउस में भव्य स्वागत की तैयारी

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज ने की आत्मीय आगवानी, सीएम हाउस में भव्य स्वागत की तैयारी
X
एनडीए की ओर से घोषित राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू भोपाल पहुंच गई हैं। स्टेट हैंगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित मंत्रियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं अन्य नेताओं ने उनकी आत्मीय आगवानी की और भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री निवास में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। सीएम हाउस में विधायकों से मुलाकात के बाद मुर्मू आज शाम ही वापस चली जाएंगी।

भोपाल। एनडीए की ओर से घोषित राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू भोपाल पहुंच गई हैं। स्टेट हैंगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित मंत्रियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं अन्य नेताओं ने उनकी आत्मीय आगवानी की और भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री निवास में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। सीएम हाउस में विधायकों से मुलाकात के बाद मुर्मू आज शाम ही वापस चली जाएंगी। मुर्मू रायपुर से विशेष विमान से भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पहुंची। स्वागत करने वालों में केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल ,केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा,और मंत्री विश्वास सारंग के साथ हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।

सांसद, विधायकों से करेंगी मुलाकात

द्रोपदी मुर्मू मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भाजपा सांसद एवं विधायको से मुलाकात कर रही हैं। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायकों, सांसदों से चर्चा करने के बाद वे भोपाल से रवाना होंगी। शाम 6 बजे विशेष विमान से द्रौपदी मुर्मू दिल्ली होंगी रवाना। सीएम हाउस को मुर्मू के स्वागत के लिए आदिवासी कला संस्कृति की छटा बिखेरते हुए सजाया गया है। वहां आदिवासी लोक संस्कृति के दर्शन होते हैं।


Tags

Next Story