New Education Policy 2023 : नई शिक्षा नीति लागू होने से विद्यार्थियों का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर झुकाव

New Education Policy 2023 : नई शिक्षा नीति लागू होने से विद्यार्थियों का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर झुकाव
X
नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद विद्यार्थियों का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरफ झुकाव ज्यादा बढ़ा है। यह बात केंद्रीय विद्यालय संगठन, सीबीएसई व नवोदय विद्यालय समिति की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन संभाग की सहायक आयुक्त रानी डांगे ने कही। इस दौरान सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर विकास कुमार अग्रवाल, नवोदय विद्यालय समिति की रीजनल आफिसर मृदुला त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी व प्राचार्य मौजूद थे।

भोपाल। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद विद्यार्थियों का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरफ झुकाव ज्यादा बढ़ा है। यह बात केंद्रीय विद्यालय संगठन, सीबीएसई व नवोदय विद्यालय समिति की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन संभाग की सहायक आयुक्त रानी डांगे ने कही। इस दौरान सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर विकास कुमार अग्रवाल, नवोदय विद्यालय समिति की रीजनल आफिसर मृदुला त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी व प्राचार्य मौजूद थे।

मिट्टी के बर्तन, कठपुतली, बांस की वस्तुएं का कार्य सीख रहे

प्रेस काॅन्फ्रेंस का आयोजन केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तीन वर्ष पूर्ण होने पर किया गया था। सहायक आयुक्त रानी डांगे ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास हेतु व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रयासरत है। कक्षा 6 से 8वीं में मिट्टी के बर्तन, कठपुतली, बांस की वस्तुएं, बढ़ई, बिजली आदि के कार्य सिखाएं जा रहे हैं। सहायक आयुक्त रानी डांगे ने बताया कि प्रदेश में डबरा, चंदेरी, गंजबासौदा व नीमच में नवीन केंद्रीय विद्यालय के भवन लगभग बनकर तैयार हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल जिले के तीन केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका की कक्षाएं भी शुरू चुकी है।

Tags

Next Story