मैहर में खुलेगा नया केन्द्रीय विद्यालय, सांसद गणेश सिंह बोले- पांच सालों से कर रहे थे प्रयास

मैहर(सतना)। विद्या की अधिष्ठात्री देवी शारदा की नगरी मैहर में जिले का तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुलेगा। मैहर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के मामले में सतना सांसद गणेश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि सतना जिले में दो केन्द्रीय विद्यालय जो जिला मुख्यालय में संचालित हैं। इसके अलावा मैहर में नये केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु पिछले पांच सालों से वो लगातार प्रयासरत थे। अंततः उन्होंने इसमें सफलता प्राप्त की है।
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने लिखित पत्र के द्वारा उन्हें अवगत कराया है कि मैहर जिला सतना में नये केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव केन्द्रीय विद्यालय खोलने के निर्धारित मानकों के अनरूप पाया गया है और अंतिम निर्णय के लिए समिति को प्रेषित किया जा चुका है। सांसद ने इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन एवं देश शिक्षा मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मैहर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS