भगवान के दर्शन के साथ शुरू किया नया साल,बिड़ला मंदिर व भोजपुर मंदिर में भक्तों का लगा रहा तांता

भोपाल। राजधानी में रविवार को शहर में जगह-जगह नव वर्ष का स्वागत हुआ। नए साल की पहली सुबह शहर भगवान के दर पर पहुंच कर की इसके चलते राजधानी के सभी प्रमुख मंदिरों ,गुरुद्वारे,गिरजाघरों और मस्जिद में जाकर भगवान से नए साल में खुशहाली के लिए प्रार्थना की। कोरोना संक्रमण के दौर में बीते साल के बाद अब नए साल से लोगों को ढ़ेर सारी उम्मीदें हैं। तो वहीं लोगों ने सुबह से लेकर रात तक अपने परिचित व रिश्तेदारों को सोशल मीडिया व मिलकर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
राजधानी में बड़ी संख्या में लोगों ने नए साल की शुरूआत मंदिरों और धर्मस्थलों में देवदर्शन के साथ की। रविवार को सवा लाख से ज्यादा लोग मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थालों पर पहुंचे। आम दिनों में मंदिरों में औसतन 35 से 40 हजार लोग पहुंचते हैं। गिरजाघरों में पहुंचने वालों की संख्या 25 से 30 हजार के बीच थी। यह संख्या रोज की अपेक्षा तीन गुना अधिक थी। सर्वाधिक भीड़ शहर के प्रमुख मंदिर लक्ष्मीनारायण (बिड़ला) मंदिर, गुफा मंदिर, कर्फ्यू वाली माता, काली मंदिर व करूणाधाम आश्रम में रही। पुलपुख्ता स्थित काली देवी मंदिर में सुबह 7 से रात 10 बजे तक 40 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। आम दिनों में मंदिर आने वालों की संख्या 3 से 4 हजार के बीच रहती है। गुफा मंदिर में करीब 14 हजार लोग पहुंचे, जबकि यहां आम दिनों में दो हजार लोग आते हैं। कई श्रध्दालु माता रानी के दर्शन करने सलकनपुर तो बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने भोजपुर आदि जगहों पर परिवार के साथ पहुंचे। चर्च में रोज 5000 आते हैं नए साल पर 25000 पहुंचे।
दिनभर खुला रहा बिड़ला मंदिर
अरेरा पहाड़ी स्थित बिड़ला मंदिर में सुबह 7 से रात 9 बजे तक 30 से 35 हजार लोग दर्शन कर चुके थे, जबकि आम दिनों में यह संख्या एक से दो हजार के करीब ही रहती है। इसी तरह सोमवारा स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर में रात 9 बजे तक दर्शन करने आने वालों की संख्या 8 हजार से अधिक लोग पहुंचे। रोजना यहां दर्शन करने 3 से 4 हजार लोग आते हैं।
करूणाधाम आश्रम में रात 10 बजे तक दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। गिरजाघरों में भी करीब 25 हजार लोग पहुंचे। वैसे रोज यह संख्या 5 हजार तक रहती है। सेंट जॉन्स इवेन्जलिकल लूथरन चर्च गोविंदपुरा के युवा अध्यक्ष अमन मार्टिन ने बताया कि चर्च में तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे। सामान्य दिनों में यह संख्या एक हजार के करीब रहती है।
गुरुद्वारों में मत्था टेककर अरदास की
नए साल के पहले दिन राजधानी के सभी गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर अरदास की। गुरुजी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
प्रभु यीशु के बताए रास्ते में चलने का दिया संदेश
चर्च में नववर्ष पर विशेष प्रार्थना की गई
यहां ईसाई समाज के लोगों ने 2023 में विश्व शांति व देश की खुशहाली व सभी लोग स्वस्थ रहने की प्रार्थना की। चर्च के प्रमुख रेव्ह. डॉ. अनिल मार्टिन ने बताया कि चर्च में विशेष बीते साल के लिए प्रभु को धन्यवाद किया गया और नया साल सभी के लिए आशीषमय हो, कि प्रार्थना की। इसके साथ ही शहर के अन्य चर्चों में भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। रेव्ह.अनिल मार्टिन ने कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जीवन को प्रेम भाईचारे और शांति का संदेश दिया है। हमें इसका अनुसरण कर प्रभु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। सेंट जॉन्स इवेन्जलिकल लूथरन चर्च गोविंदपुरा के युवा अध्यक्ष अमन मार्टिन ने बताया कि नए साल के पहले दिन रविवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। फादर ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी उन्नति की राह पर आगे बढ़ें। इसको लेकर प्रार्थना की गई। साथ कुछ लोगों को न्यू ईयर गिफ्ट वितरण किए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS