निर्भया की बेटी ने जीता राज्य स्तरीय कराटे में रजत पदक

निर्भया की बेटी ने जीता राज्य स्तरीय कराटे में रजत पदक
X
निर्भया महिला आश्रय गृह की बेटी सरस्वती कुमरे ने टिमरनी में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कराटे चेम्पियन शिप में रजत पदक हासिल कर आश्रम का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर के साथ अन्य संभाग के 390 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

भोपाल। निर्भया महिला आश्रय गृह की बेटी सरस्वती कुमरे ने टिमरनी में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कराटे चेम्पियन शिप में रजत पदक हासिल कर आश्रम का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर के साथ अन्य संभाग के 390 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

भोपाल का प्रतिनिधित्व कर रही खुशी राजपूत ने बताया कि भोपाल से 7 कराटे खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें विजेता खिलाड़ी में आरती यादव, रजत निधि अहिरवार कांस्य पदक, तरुण शर्मा कांस्य पदक अर्जित किया। वहीं कुमिते में काजल प्रजापति स्वर्ण पदक, सरस्वती कुमरे ने रजत पदक और पूजा अहिरवार ने कांस्य पदक हासिल किया। संस्था के अध्यक्ष शेर अफजल खान ने बताया सरस्वती आश्रय गृह की होनहार बेटी है उसका सपना पुलिस आॅफिसर बनना है।

Tags

Next Story